Page Loader
आलिया, रणबीर, विक्की 2025 तक नहीं साइन करेंगे कोई नई फिल्म; जानिए कारण
2025 तक कोई नई फिल्म साइन नहीं करेंगे आलिया, रणबीर-विक्की

आलिया, रणबीर, विक्की 2025 तक नहीं साइन करेंगे कोई नई फिल्म; जानिए कारण

लेखन पलक
Feb 07, 2024
02:54 pm

क्या है खबर?

मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। वजह उनकी हाल ही में की गई फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा है। इस घोषणा ने सबको चौंका दिया था। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी नजर आएगी, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। ताजा खबर यह है कि फिल्म के लिए तीनों कलाकारों ने 2025 तक कोई और फिल्म साइन ना करने का फैसला किया है।

फैसला

क्रिसमस 2025 तक नहीं साइन करेंगे नई फिल्में

'लव एंड वॉर' के ऐलान के बाद से ही फिल्म से जुड़ी हर जानकारी जानना चाहते हैं। सभी को भंसाली के इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर, आलिया और विक्की ने 'लव एंड वॉर' पर ध्यान केंद्रित करने के लिए क्रिसमस 2025 तक अपने पूरे कैलेंडर को ब्लॉक कर दिया है। इसका मतलब यह है कि वे अगले साल क्रिसमस तक नई फिल्में या शो साइन नहीं करेंगे।

दावा

बहुत बड़ा है फिल्म के लिए टीम का समर्पण 

इंडस्ट्री के सूत्र ने दावा किया कि 'लव एंड वॉर' से जुड़ी जानकारी गुप्त रखी गई हैं और यह 2025 की सबसे बड़ी फिल्म होने जा वाली है।" सूत्र के कहा, "इतनी बड़ी स्टार कास्ट, भव्य सेट और शानदार संगीत के साथ फिल्म को बहुत बड़े पमाने पर बनाया जा रहा है। टीम का फिल्म के लिए समर्पण भी बहुत बड़ा है। पता चला है कि रणबीर, आलिया और विक्की ने क्रिसमस 2025 तक अपने कैलेंडर ब्लॉक कर दिए हैं।"

किरदार

कैसा होगा रणबीर का किरदार?

बीते दिन खबर आई थी कि इस फिल्म में रणबीर का किरदार हीरो जैसा नहीं होगा और न ही वे विलेन की भूमिका निभाएंगे। 'लव एंड वॉर' में रणबीर एक दम अलग अंदाज में नजर आएंगे। भंसाली, रणबीर के लिए एक ऐसा किरदार लिख रहे हैं, जो न तो पूरी तरह से सकारात्मक होगा और न ही नकारात्मक। यह एक ऐसा किरदार होगा जिससे दर्शक न तो पूरी तरह से नफरत कर पाएंगे और न ही मोहब्बत।

जानकारी

17 साल बाद भंसाली के साथ आएंगे रणबीर

रणबीर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'सांवरिया' से की थी। 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म सोनम कपूर की भी डेब्यू फिल्म थी। 'सांवरिया' के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

कहानी

क्या होगी फिल्म की कहानी?

'लव एंड वॉर' की कहानी की बात करें तो भंसाली की यह फिल्म प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी। यह युद्ध की पृष्ठभूमि पर बुनी जाएगी। फिल्म में ऐसी प्रेम कहानी दिखाई जाएगी जो कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करती है। 'लव एंड वॉर' के लिए सिर्फ और सिर्फ भंसाली ही नहीं बल्कि रणबीर, आलिया और विक्की भी बहुत उत्साहित हैं। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।