'राणाबाली' की रिलीज तारीख का ऐलान, दशहरा पर धाक जमाने आएंगे विजय-रश्मिका
क्या है खबर?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' दशहरा पर दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसकी रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस तेलुगु पैन-इंडिया फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। फिल्म में राणाबाली नाम का किरदार विजय निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जायम्मा के किरदार में हैं। 2019 में आई फिल्म 'डियर कॉमरेड' के बाद, दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर लौट रहे है।
रिलीज
अक्टूबर में रिलीज होगी 'राणाबाली', यामी गौतम से होगा टकराव
निर्माताओं ने 'राणाबाली' से विजय का दमदार पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'हमारे इतिहास का सबसे काला अध्याय इस अक्टूबर में शुरू हो रहा है।'
फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका सामना यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' से होगा, जो उसी दिन आ रही है।
'राणाबाली' की कहानी 1870 के दौरान दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल और एक विद्रोही योद्धा (विजय) पर आधारित है, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The darkest chapter of our history opens this October.#Ranabaali GRAND RELEASE WORLDWIDE ON 16.10.26🔥#NeverForget#RanabaaliOnOct16th@TheDeverakonda @iamRashmika @Rahul_Sankrityn @MythriOfficial #ArnoldVosloo @AjayAtulOnline @nirav_dop #JishnuBhattacharjee #ShivamRao… pic.twitter.com/OXgg5bAN0H
— RANABAALI (@RanabaaliFilm) August 27, 2026