Loading...
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' OTT के लिए तैयार, आ गई स्ट्रीमिंग तारीख
'रणबाली' की OTT रिलीज तारीख आई

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' OTT के लिए तैयार, आ गई स्ट्रीमिंग तारीख

Nov 09, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म 'रणबाली' पिछले महीने 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस पैन-इंडिया फिल्म ने दुनियाभर में करीब 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया। कलेक्शन पर सबसे बड़ा असर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने डाला जो एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में आई थी। राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी 'रणबाली' अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख का ऐलान किया गया है।

रिलीज

नेटफ्लिक्स पर होगा 'रणबाली' का प्रीमियर

'रणबाली' को लेकर जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 13 नवंबर से फिल्म सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलायालम भाषाओं में उपलब्ध होगी।

फिल्म की कहानी 19वीं सदी के दौरान दक्षिण भारत में पड़े अकाल और ब्रिटिश शासन के खिलाफ जंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोसलू भी मौजूद हैं।

अर्नोल्ड को लोकप्रिय हॉलीवुड फ्रेंचाइजी 'द ममी' के लिए जाना जाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT