Loading...
कंगना रनौत हॉरर फिल्म में करेंगी वापसी, राणा दग्गुबाती ने पोस्टर के साथ लगा दी मुहर
राणा दग्गुबाती की हॉरर फिल्म में दिखेंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत हॉरर फिल्म में करेंगी वापसी, राणा दग्गुबाती ने पोस्टर के साथ लगा दी मुहर

Nov 13, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

कंगना रनौत एक बार फिर हॉरर फिल्म में तहलका मचाती हुई नजर आएंगी। परियोजना का ऐलान राणा दग्गुबाती ने आधिकारिक तौर पर किया। साथ में पहला लुक पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म को जाने-माने निर्माता सुरेश बाबू ने अपनी कंपनी 'सुरेश प्रोडक्शन' के बैनर तले निर्मित किया है। वहीं, फ्लाइंग फ्रॉग्स प्रोडक्शन का समर्थन मिला है। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी रवि बाबू ने उठाई है। कंगना अभिनीत हॉरर एंटरटेनर काे 'स्केरी पिक्चर' नाम दिया गया है।

रिलीज

अगले साल रिलीज के लिए तैयार है 'स्केरी पिक्चर'

कंगना को 2009 में आई इमरान हाशमी अभिनीत हॉरर फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज' में देखा गया था। फिर वह साउथ की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (2023) में नजर आईं।

अब 'स्केरी पिक्चर' के जरिए वह फिर हॉरर धमाका करने के लिए तैयार हैं।

इसका पहला लुक जारी करते हुए राणा ने लिखा, 'एक नया बुरा सपना सामने आने वाला है। डॉ डी रामानायडू पेश करते हैं स्केरी पिक्चर, जिसमें कंगना रनौत हैं।'

फिल्म 2027 में रिलीज के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT