Loading...
'रामायण' के लिए गांव में तैयार हुआ खास कवच, 15 कारीगरों ने खपाए साढ़े 3 साल
'रामायण' के लिए असम के कारीगरों ने दिन-रात एक किया

'रामायण' के लिए गांव में तैयार हुआ खास कवच, 15 कारीगरों ने खपाए साढ़े 3 साल

Nov 10, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए बेंत और रबर से बने खास कवच असम के बारपेटा जिले के एक गांव में तैयार किए गए हैं। जानिया बांगलीपाड़ा गांव के मास्टर कारीगर जयनल आबदीन ने 15 लोगों की टीम के साथ इन्हें बनाने में साढ़े 3 साल का समय लगाया।

काम

कैसे मिला था आबदीन को यह काम?

आबदीन ने ANI को बताया, "यह प्रोजेक्ट सीधे मेरे पास नहीं आया था। सबसे पहले यह जानिया में 'ग्राम उन्नयन' के अब्दुल मलिक जी के पास आया। उन्होंने मुझे बुलाया और बताया कि एक प्रोजेक्ट आया है और इसे देखने के लिए कहा। शुरुआत में उन्होंने एक फाइल भेजी थी, जिसमें डिजाइन थे। उसे देखने के बाद, मैंने कहा कि यह काम किया जा सकता है और अपनी टीम के प्रमुख के साथ इस पर चर्चा की।"

कमियां

मुख्य अभिनेता ने बताई थी यह कमियां

आबदीन ने आगे बताया, "इसके कुछ समय बाद, उनकी टीम के 5-6 सदस्य यहां आए। उनमें से सागर नाम का एक सदस्य हमारे साथ ही रुक गया, ताकि वह नाप-जोख और सुधारों की देखरेख में मदद कर सके। शुरुआती कमियों को ठीक करने के बाद, हमने फिल्म के मुख्य अभिनेता को इसे पहनाया, तो उन्होंने बताया कि यह बहुत सख्त और तंग है, क्योंकि बेंत का स्वभाव ही ऐसा होता है।"

ADVERTISEMENT

सुझाव

आबदीन ने दिया यह सुझाव

आबदीन ने कहा, "उन्होंने पूछा कि इसकी जगह किसी और सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है? मैंने कहा कि वे जो भी सामग्री देंगे, हम उससे इसे बना देंगे। उन्होंने हमें काला और हरा रबर भेजा, लेकिन सिर्फ रबर से बुनाई करने पर काम नहीं बन रहा था। जब मैंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय से बात की, तो मैंने सुझाव दिया कि इसमें आधा बेंत और आधा रबर इस्तेमाल किया जाए। वे मान गए और हमसे सैंपल बनाने को कहा।"

ADVERTISEMENT

खुलासा

मुंबई कैसे जाता था कवच?

आबदीन कहते हैं, "जब बेंत और रबर के इस डिजाइन को मंजूरी मिल गई, तो कारीगरों ने लगभग साढ़े 3 साल तक, सख्त समय-सीमा के भीतर, जरूरत पड़ने पर लगातार काम किया। मुंबई में शूटिंग की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए, तैयार जैकेट को सीधे बारपेटा से गुवाहाटी एयरपोर्ट भेजा गया। उन्होंने मुझे गुवाहाटी एयरपोर्ट पर मौजूद एक व्यक्ति का नंबर दिया और कहा कि बस जैकेट उसे सौंप देनी हैं। मैं एयरपोर्ट जाकर जैकेट दे आता था।"

कवच

3 साल में बनी 30 से 35 कवच

आबदीन आगे कहते हैं, "फिर 2-3 घंटे में उनका फोन आ जाता था कि उन्हें जैकेट मिल गई हैं। कुल मिलाकर, साढ़े 3 साल के दौरान हमने लगभग 30 से 35 जैकेट भेजीं। जानिया बांगलीपाड़ा के 15 कारीगरों को इस प्रोजेक्ट की पहचान के बारे में पूरी तरह से गुप्त रखने के लिए कहा गया था। उस समय, उन्होंने हमें फिल्म का नाम तो नहीं बताया था, लेकिन भरोसा दिलाया था कि आगे चलकर हमारे काम से हमें पहचान मिलेगी।"

स्टार कास्ट

क्या है फिल्म की स्टार कास्ट?

नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' तथा यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा निर्मित, 'रामायण: भाग एक' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ये फिल्में पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

ADVERTISEMENT