'रामायण' का लॉस एंजिल्स के बाद मुंबई में होगा भव्य प्रीमियर, शुरू हुई तैयारी
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: भाग 1' अब अपनी रिलीज के बेहद करीब है। 27 अक्टूबर को निर्माताओं ने इस पौराणिक महागाथा का लॉस एंजिल्स में प्रीमियर रखा था, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए थे। इसके बाद 1 नवंबर को लंदन में स्क्रीनिंग हुई, जहां BAFTA जूरी मेंबर्स समेत समीक्षकों को बुलाया गया था। ताजा अपडेट है कि अब निर्माताओं ने मुंबई में 'रामायण' के भव्य प्रीमियर करने की योजना बनाई है।
योजना
मुंबई प्रीमियर में कास्ट और क्रू के लिए स्क्रीनिंग
इंडिया टुडे के मुताबिक, कहा जा रहा है कि 'रामायण' का प्रीमियर 3 नवंबर को लोअर पटेल के IMAX में होगा, जिसके बाद अगले दिन 4 नवंबर को मीडिया स्क्रीनिंग होगी।
एक सूत्र ने कहा, "3 नवंबर को मुंबई में एक खास कास्ट और क्रू स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इसमें पूरी कास्ट और क्रू के साथ-साथ सिनेमा के जाने-माने मेहमान भी शामिल होंगे।"
उन्होंने बताया कि पहले प्रीमियर की योजना नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में रखने की तैयारी थी।
उम्मीद
फिल्म जगत से सितारों के आने की उम्मीद
सूत्र ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि 'रामायण' के मुंबई प्रीमियर में सिनेमा जगत के कई लोग और दूसरे बुलाए गए मेहमान शामिल होने पहुंचेंगे।
फिल्म 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी थी और 2 नवंबर को सुबह 6 बजे तक, 'रामायण' ने भारत में 45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म में अरुण गोविल, रवि दुबे और लारा दत्ता समेत कई सितारे हैं।