Loading...
'रामायण' की कमाई को लेकर नमित मल्होत्रा बेफिक्र? बताया फिल्म के अलावा कहां से आएगा पैसा
'रामायण' से कमाई के लिए नमित मल्होत्रा का बड़ी योजना

'रामायण' की कमाई को लेकर नमित मल्होत्रा बेफिक्र? बताया फिल्म के अलावा कहां से आएगा पैसा

Nov 10, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने शुरुआत में धीमी रफ्तार दिखाई, लेकिन पहले वीकेंड तक इसकी कमाई में तेजी आई। वहीं, निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बड़े निवेश से मुनाफा कमाने के लिए सिर्फ टिकट बिक्री पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि कमाई के अन्य रास्ते भी तलाश रहे हैं।

कमाई

नमित कहां-कहां से कर सकते हैं कमाई?

नमित ने CNN को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं सिर्फ इस बात से प्रेरित नहीं हूं कि हमने कितना पैसा कमाया या नहीं कमाया। अगर हम फिल्मों से पैसा नहीं कमा पाते, तो हम सामान की बिक्री से कमा लेंगे। अगर वहां से भी नहीं कमा पाते, तो हम थीम पार्क से कमा लेंगे और अगर थीम पार्क से भी कमाई नहीं होती, तो हम कोई और तरीका निकाल लेंगे।"

विश्वास

नमित को है इस चीज पर विश्वास

नमित ने पहले इस बारे में बात करते हुए कहा था, "एक बिजनेसमैन के तौर पर मैं कोई आध्यात्मिक बात नहीं करना चाहता, लेकिन सच कहूं तो, अगर आप इसे सही तरीके से करते हैं, तो आप सफल जरूर होंगे। मेरे लिए एक बुनियादी सच यह है कि अगर हम 'रामायण' को अच्छे से बनाते हैं और लोगों को यह पसंद आती है, तो आर्थिक रूप से हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। यह मेरा पक्का विश्वास है।"

ADVERTISEMENT

स्टार कास्ट

ये है फिल्म की स्टार कास्ट

4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर और यश के साथ-साथ रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ये फिल्में पूरे भारत में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

ADVERTISEMENT