'रामायण' में लक्ष्मण बने रवि दुबे का पोस्टर रिलीज, हाथों में धनुष-बाण थामे आए नजर
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पौराणिक गाथा की रिलीज में 3 दिन बाकी रह गए हैं। निर्माता भी इसका प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में उन्होंने रवि दुबे की पहली आधिकारिक झलक सोशल मीडिया पर जारी कर दी है, जो फिल्म में 'श्रीराम' के छोटे भाई 'लक्ष्मण' का किरदार निभा रहे हैं।
पोस्टर
लक्ष्मण के रूप में रवि के पहले पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान
पोेस्टर में रवि को भगवान लक्ष्मण के शक्तिशाली किरदार में दिखाया गया है। हाथ में विशाल धनुष थामे, तरकश से तीर निकालने की मुद्रा में वह बेहद आक्रामक और गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं।
कैप्शन दिया गया, 'एक समर्पित भाई। एक निडर योद्धा। राम की ढाल। रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में।'
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण' में साई पल्लवी 'माता सीता' और यश 'रावण' के किरदार में हैं। यह पौराणिक गाथा 5 नवंबर को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
A devoted brother.
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) November 2, 2026
A fearless warrior.
Rama’s shield.
Ravie Dubey as Lakshman.
Experience Ramayana in cinemas worldwide from November 5, across all premium formats. pic.twitter.com/XiP08bNomF