रणबीर-यश की 'रामायण' को लेकर बढ़ा विवाद, निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' एक तरफ बाॅक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, तो दूसरी तरफ इसकी कहानी को लेकर विवाद गरमाया है। ताजा अपडेट है कि फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हाल ही में हिंदू जनजागृति समिति ने फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य और डायलॉग हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। अब संगठन के प्रवक्ता, सतीश कोचरेकर ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप
असली कहानी को तोड़-मरोड़कर दिखाने का मामला
संगठन ने एक्स पर 'रामायण' में उठाई गई अपनी मुख्य आपत्तियों की एक सूची जारी की।
उन्होंने आरोप लगाया कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में रावण (यश) को गरीबों का मसीहा और महिलाओं का रक्षक बताया गया है। उसे 'निहत्था योद्धा' दिखाया गया है जिसने सेना को हराया था।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भगवान राम (रणबीर), राक्षसों के डर से भाग रहे हैं। देवी सीता (साई पल्लवी) शूर्पणखा के लिए लक्ष्मण (रवि दुबे) को डांट रही हैं।
मांग
निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठी मांग
संगठन ने आरोप लगाया कि हिंदू महाकाव्य में मनगढ़ंत प्रसंग जोड़े गए हैं, जिसमें राम का खर और दूषण राक्षसों से माफी मांगना और लक्ष्मण को घमंडी और बड़ों का अपमान करने वाला दिखाया गया है।
उन्होंने BNS, 2023 की धारा 299 और 196 के तहत FIR, फिल्म, स्क्रीनप्ले और डायलॉग की जांच, सबूत के तौर पर सभी आपत्तिजनक दृश्यों की पहचान व डॉक्यूमेंटेशन और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Hindu Janajagruti Samiti spokesperson Shri. Satish Kochrekar has lodged a police complaint at Mulund (West) Police Station, Mumbai, against the makers of movie Ramayana: Rise of a Legend, for distortion of the Valmiki Ramayana and hurt to Hindu religious sentiments.
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) November 23, 2026
Key… pic.twitter.com/Kb77If2f4G