रणबीर कपूर की 'रामायण' ने लॉस एंजिल्स में जीता दर्शकों का दिल, मिली ये प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित महाकाव्य फिल्म 'रामायण' का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है। निर्माताओं द्वारा फिल्म से अभी तक एक छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया गया है, जबकि यह दिवाली, 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक, निर्माताओं ने पहले ही फिल्म की टेस्ट स्क्रनिंग कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि स्क्रीनिंग के बाद रणबीर कपूर की फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो निर्माताओं के लिए पहली बड़ी जीत है।
स्क्रिनिंग
18 से 60 के बीच की उम्र वालों ने देखी 'रामायण'
ई-टाइम्स ने द वीक की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि निर्माताओं द्वारा 'रामायण' की टेस्ट स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा में रखी गई थी। इस दौरान 18 से 60 साल की उम्र के बीच चुनिंदा दर्शक ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूद लोगों से मिली शुरुआती प्रतिक्रिया 'बेहद सकारात्मक' रही है। दर्शकों ने फिल्म के भव्य पैमाने, दृश्य प्रभावों और भावनात्मक कहानी कहने के तरीके की तारीफ की है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The Ramayana USA Test screening went extremely well 🥳
— The Ramayana 🏹 (@RamayanaSaga) February 24, 2026
Mainly film student were invited and Everyone was extremely positive about the movie especially the story & screenplay. It was the first cut and there was no interval in the film (for this cut) pic.twitter.com/aROxZYPiKy