Loading...
'रामायण' में कौन बना राम, रावण और हनुमान? जानिए किस सितारे को मिला कौन-सा किरदार
'रामायण' के हर किरदार से उठा पर्दा

'रामायण' में कौन बना राम, रावण और हनुमान? जानिए किस सितारे को मिला कौन-सा किरदार

Jul 30, 2026
07:23 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा भी कई दिग्गज कलाकार इस महाकाव्य का हिस्सा हैं और अहम किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म की स्टार कास्ट में और कौन-कौन से सितारे शामिल हैं और किसे कौन-सी भूमिका मिली है।

#1, #2 & #3

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और अयोध्या के राजकुमार की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

वहीं, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है।

दूसरी ओर, यश लंका के पराक्रमी राजा रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे, जो श्रीराम के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

#4, #5 & #6

रवि दुबे, सनी देयोल और अरुण गोविल

फिल्म 'रामायण' में रवि दुबे भगवान श्रीराम के छोटे भाई और परम समर्पित साथी लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जो वनवास के पूरे समय उनके साथ रहे।

वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, जिन्हें श्रीराम का परम भक्त और महाकाव्य के सबसे पराक्रमी योद्धाओं में गिना जाता है।

इसके अलावा, अरुण गोविल अयोध्या के महाराज और श्रीराम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

ADVERTISEMENT

#7, #8 & #9

लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत

'रामायण' में लारा दत्ता ने रानी कैकेयी का किरदार निभाया है, जिनके 2 वरदानों ने इस महाकाव्य की दिशा बदल दी थी।

काजल अग्रवाल रावण की समझदार रानी मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं, जो बार-बार उन्हें सही रास्ते पर चलने के लिए कहती हैं।

वहीं रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार में नजर आती हैं, जिनकी राम और लक्ष्मण से हुई मुलाकात कहानी में एक अहम मोड़ साबित होती है।

ADVERTISEMENT