Loading...
दिवाली पर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर छाई, 4 दिनों में 500 करोड़ की दहलीज पर पहुंची
'रामायण' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिवाली पर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर छाई, 4 दिनों में 500 करोड़ की दहलीज पर पहुंची

Nov 09, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: भाग 1' पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस रही है। सिनेमाघरों में रिलीज के 4 दिन पूरे करने के साथ ही इसने वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ की दहलीज पर कदम रख दिया है। जल्द फिल्म यह कमाल दिखाती नजर आएगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म भारत में हिंदी समेत 5 भाषाओं के साथ रिलीज हुई है। यश के फिल्म में होने से कन्नड़ कमाई भी शानदार हो रही। आइए देखें कुल कलेक्शन।

कमाई

'रामायण' का भारत में दमदार कलेक्शन जारी

सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के चौथे दिन (रविवार) 56.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।

हिंदी में 17,755 शो से 36.75 करोड़, कन्नड़ में 910 शो से 7.25 करोड़, तेलुगु में 6.25 करोड़, तमिल में 3.15 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ कमाई हुई।

तीसरे दिन फिल्म ने 69.80 करोड़, दूसरे दिन 48.05 करोड़ और पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस तरह 'रामायण' का कुल नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म

विदेशों में भी छाया 'श्रीराम' का नाम

'रामायण' को विदेशी दर्शकों से भी शानदार प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।

फिल्म ने चौथे दिन 45 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 214.00 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही फिल्म की वैश्विक कुल कमाई 499.20 करोड़ हो गई है।

यह 500 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल होने से महज इंच भर दूर है।

फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारे हैं।

ADVERTISEMENT