'KBC 18' के मंच पर सजी 'रामायण' की मंडली, अमिताभ बच्चन ने सुनाया दिवाली का किस्सा
क्या है खबर?
'रामायण' की रिलीज से पहले इस फिल्म के कलाकार जोरों-शोरों से इसके प्रचारे में लगे हुए हैं। इसी बीच रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे, अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति (KBC 18) की शोभा बढ़ाने वाले हैं। 29 और 30 अक्टूबर को रात 9 बजे प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का एक प्रोमो 'सोनी टीवी' ने जारी किया है। इसमें अमिताभ दिवाली का पुराना किस्सा सुनाते नजर आ रहे हैं।
यादें
अमिताभ ने साझा कीं दिवाली की पुरानी यादें
इस खास एपिसोड के प्रोमो में रणबीर अमिताभ से पूछते हैं, "आपकी दिवाली की कोई याद है?"
इस पर बिग-बी जवाब देते हैं, "दिवाली की केवल यही एक याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम (पटाखा) फटा है तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए।"
इस एपिसोड के दौरान 'रामायण' के सितारे इस फिल्म के बारे में भी बात करते नजर आएंगे। ये फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Diwali special with the cast of Ramayana! ✨🪔
— sonytv (@SonyTV) October 24, 2026
Dekhiye Kaun Banega Crorepati, 29th-30th October, Thurs-Fri raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par.@SrBachchan @Sai_Pallavi92 #KaunBanegaCrorepati #KBC #SochnaPadega #Ramayana pic.twitter.com/LURem3jVJH