Loading...
रामानंद सागर के पोते बोले- 'राम' के रूप में रणबीर कपूर स्वीकार्य नहीं; दिया ये तर्क 
'रामायण' में 'श्रीराम' का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर

रामानंद सागर के पोते बोले- 'राम' के रूप में रणबीर कपूर स्वीकार्य नहीं; दिया ये तर्क 

Sep 08, 2026
12:23 pm

क्या है खबर?

नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर 'श्रीराम' का किरदार निभा रहे हैं। उनकी कास्टिंग को लेकर पहले से लोगों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने इस चुनाव पर अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि 'एनिमल' (2023) के बाद, रणबीर को 'राम' के रूप में देखना मुश्किल लगता है। हालांकि, शिव ने स्पष्ट किया कि उनकी ये टिप्पणी अभिनय कौशल पर नहीं, बल्कि एक अभिनेता की छवि को लेकर है।

प्रतिक्रिया

"रणबीर को छोड़कर, बाकी सबकी कास्टिंग बेहतर"

ANI के मुताबिक, शिव ने कहा, "उस एक कास्टिंग को छोड़कर, मुझे बाकी कास्टिंग बहुत पसंद है। व्यक्तिगत तौर पर, मैं रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि 'एनिमल' के बाद, मैं उन्हें राम के रूप में नहीं देख सकता। राम जी को देखकर मुझे लगता है कि किसी नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था।"

उन्होंने कहा कि शायद रणबीर को मार्केटिंग स्ट्रेटजी के लिए लिया होगा, वरना मार्केटिंग इतनी अच्छी नहीं होती।

फैसला

आखिरी फैसला जनता का होगा

शिव ने 'रामायण' की अन्य कास्टिंग की तारीफ की, जिसमें 'सीता' के किरदार में साई पल्लवी और 'रावण' के किरदार में यश शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि साई जैसे दमदार सहायक कलाकारों को लिया जा सकता है, जिनका कोई पुराना झंझट नहीं है।

अंत में उन्होंने स्वीकारा कि अगर दर्शक रणबीर को 'राम' के किरदार में पसंद करते हैं, तो उनकी अपनी राय कोई मायने नहीं रखेगी। "जनता ही राजा है" और इस मामले में आखिरी फैसला उन्हीं का होगा।

ADVERTISEMENT