NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अरुण गोविल से जूनियर एनटीआर तक, भगवान राम का किरदार निभाकर दिल जीत चुके ये अभिनेता 
    अगली खबर
    अरुण गोविल से जूनियर एनटीआर तक, भगवान राम का किरदार निभाकर दिल जीत चुके ये अभिनेता 
    इन अभिनेताओं ने निभाया भगवान राम का किरदार

    अरुण गोविल से जूनियर एनटीआर तक, भगवान राम का किरदार निभाकर दिल जीत चुके ये अभिनेता 

    लेखन पलक
    Jan 22, 2024
    12:20 pm

    क्या है खबर?

    आज यानी 22 जनवरी को पूरा भारत अयोध्या के राजा भगवान राम के रंग में रंगा है। चारों ओर से आ रही 'जय श्री राम' की आवाज के बीच अयोध्या की पावन धरती पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

    राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी राममय हो गए हैं।

    इस मौके पर हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी।

    #1

    अरुण गोविल

    अरुण गोविल उन अभिनेताओं में हैं, जिन्होंने भगवान राम के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया था।

    1987 में रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में अभिनेता ने भगवान का किरदार निभाया था।

    अरुण ने इसे को कुछ इस तरह से निभाया कि वह लोगों के लिए असल जिंदगी में भगवान बन गए थे। वह जहां भी जाते थे, सभी उनके आगे हाथ जोड़कर खड़े हो जाते थे।

    अभिनेता को लोग आज भी श्री राम की तरह पूजते हैं।

    #2

    'गुरमीत चौधरी'

    टीवी के दर्शकों द्वारा अरुण गोविल के बाद जिस अभिनेता को भगवान राम के रूप में याद किया जाता है वह और कोई नही , बल्कि गुरमीत चौधरी हैं।

    गुरमीत ने साल 2009 में आए धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था।

    अभिनेता के चेहरे पर इतनी शांति और तेज था कि उन्होंने सभी का मन मोह लिया था।

    गुरमीत के साथ धारावाहिक में सीता का किरदार देबिना बनर्जी ने निभाया था, जो बाद में उनकी पत्नी बनीं।

    #3 और #4

    'एनटी रामा राव' और 'जूनियर एनटीआर'

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेता एनटी रामाराव को 1958 की तमिल फिल्म 'संपूर्ण रामायणम' में भगवान राम के रूप में देखा गया था।

    इसमें उन्होंने सभी का दिल जीता था। यह सिनेमाघरों में 264 दिनों से ज्यादा समय तक चली थी।

    अपने दादा की तरह ही जूनियर एनटीआर को भी भगवान राम के रूप में देखा गया था। उन्होंने 1997 की फिल्म 'बाला रामायणम' के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।

    #5 और #6

    'जितेंद्र' और 'आशीष शर्मा'

    बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र ने साल 1997 में फिल्म 'लव कुश' में भगवान राम का किरदार निभाया था।

    फिल्म में श्रीराम के किरदार में उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए थे और उनकी खूब तारीफ की गई थी। अभिनेता ने अपने किरदार को पूरी निष्ठा से निभाया था।

    उधर अभिनेता आशीष शर्मा ने साल 2015 में टीवी शो 'सिया के राम' में भगवान राम का किरदार निभाया था। यह शो माता सीता के नजरिए से रामायण की कहानी बताता है।

    जानकारी

    ये सितारे पहुंचे अयोध्या

    अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड जगत से अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, कंगना रनौत समेत तमाम बड़े-बड़े कलाकार पहुंचे हैं। कलाकार राम मंदिर की शानदार तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरुण गोविल
    गुरमीत चौधरी
    प्रभास
    अयोध्या

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    अरुण गोविल

    रामानंद सागर की रामायण के बाद फिर राम का किरदार निभाते दिखेंगे अरुण गोविल दिल्ली
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार

    गुरमीत चौधरी

    गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट में दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    गुरमीत चौधरी अभिनीत फिल्म 'द वाइफ' का फर्स्ट लुक हुआ जारी बॉलीवुड समाचार
    गुरमीत-देबिना ने दी गुड न्यूज, 11 साल बाद बनेंगे माता-पिता सोशल मीडिया
    देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी बने माता-पिता, किया नन्ही परी का स्वागत टीवी जगत की खबरें

    प्रभास

    बॉक्स ऑफिस: प्रभास की 'सालार' ने दी 'जवान' को पटखनी, बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: 'डंकी' के कारोबार में इजाफा, 'सालार' ने दूसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई सालार फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: प्रभास की 'सालार' ने पार किया 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  सालार फिल्म
    पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया 'सालार' का बचाव, कहा- हिंसा के बिना फिल्म वो नहीं जो है पृथ्वीराज सुकुमारन

    अयोध्या

    अयोध्या जाने वाली उड़ानों की बुकिंग में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 3 गुना बढ़ा किराया  राम मंदिर
    प्रधानमंत्री मोदी बोले- 22 जनवरी को भगवान राम हमें दर्शन देंगे नरेंद्र मोदी
    राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से 7 दिवसीय अनुष्ठान शुरू, जानें कब क्या होगा राम मंदिर
    अमेरिका से फ्रांस तक, राम मंदिर के उद्घाटन का दुनियाभर में ऐसे मनाया जा रहा जश्न राम मंदिर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025