'रामायण' के मुरीद हुए निर्देशक राम गोपाल वर्मा, आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को फैंस के साथ-साथ सिनेमा के दिग्गजों से भी तारीफें मिल रही हैं। इसी कड़ी में निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की कहानी, विजुअल ट्रीटमेंट और मुख्य कलाकारों की तारीफ की। एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने पौराणिक महाकाव्य को 'भक्ति से भरपूर' बताया और आलाेचना करने वालों को 'भौंकने वाले गली के कुत्ते' कहा। उन्होंने कहा कि 'रामायण एक भक्ति फिल्म नहीं है। यह एक भक्ति की शक्ति है।
प्रतिक्रिया
'रामायण' की सराहना करने से खुद को नहीं रोक सके निर्देशक
उन्होंने लिखा, 'नायक कहानी के ऊपर तैरता हुआ कोई नीला भगवान नहीं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसने पहले ही दुनिया का अंत देख लिया है और फिर भी जानबूझकर उसमें चलना चाहता है। उत्थान किसी राज्य का नहीं है। यह एक ऐसे दिमाग का है जो कमजोरी को चुनौती देता है। हर फ्रेम में किसी ऐसे व्यक्ति का भार होता है जिसने पुराने नियमों को जला दिया है और अब केवल सत्ता के तर्क से आगे बढ़ रहा है।'
तारीफ
'रामायण' की कहानी और विजुअल्स के दीवाने हुए वर्मा
निर्देशक ने फिल्म में परफॉर्मेंस की तारीफ की और खास तौर पर रणबीर, यश और अनुपम खेर को सराहा।
उन्होंने सीता के अपहरण के बाद के दृश्यों की तारीफ की और रणबीर के लिए लिखा कि कैमरा उन पर इतनी देर तक टिका रहता है कि पता चलता है कि कैसे "दुख पहले ही हिसाब-किताब में बदल चुका है।
वर्मा ने फिल्म से जुड़ी टीम का आभार जताया और मिलकर की गई कोशिश को एक शानदार कामयाबी बताया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The #Ramayana is not a devotional film. It is a devotional force.The hero is not a blue god floating above the story. He is a man who has already seen the end of the world and still willfully chooses to walk into it.
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 9, 2026
The rise is not of a kingdom. It is of a mind that challenges…