राम गोपाल वर्मा ने किया फिल्म 'पुलिस कंपनी' का ऐलान, जानें क्या होगी इसकी कहानी?
राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म 'पुलिस कंपनी' को लेकर बड़ी खबर दी है। यह फिल्म टी-सीरीज के साथ मिलकर बनाई जा रही है।
फिल्म बताएगी कि कैसे दाऊद इब्राहिम ने अपनी कुख्यात 'डी कंपनी' खड़ी की और किस तरह मुंबई पुलिस ने उनसे लोहा लिया।
इसमें हर्षवर्धन राणे एक पुलिस अधिकारी दया नायक का किरदार निभाते नजर आएंगे। दया नायक अपनी सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते थे, जिन्होंने गैंगस्टरों से मुकाबला किया।
खास बात यह है कि यह राणे और राम की साथ में पहली फिल्म होगी।
राम ने पुलिस स्क्वाड के 300 से ज्यादा गैंगस्टरों को खत्म करने का किया जिक्र
राम ने बताया कि जब दाऊद ने अपने विरोधी गैंगस्टरों को खत्म कर 'डी कंपनी' बनाई, तो शहर में हालात और बिगड़ गए।
दाऊद के दुबई भाग जाने के बाद जब छोटा राजन ने कमान संभाली, तो दोनों की दुश्मनी एक खूंखार गैंगवॉर में बदल गई। इस गैंगवॉर को रोकने के लिए एक खास पुलिस स्क्वाड बनाया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्क्वाड ने 1997 से 2004 के बीच 300 से ज्यादा गैंगस्टरों को ढेर कर दिया था।
खबरों की मानें तो फिल्म में कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं, हर्षवर्धन राणे के पास इस फिल्म के बाद और भी कई प्रोजेक्ट्स कतार में हैं।