Loading...
राम गोपाल वर्मा का ऐलान, इस बार 'धुरंधर' से भी बड़ी फिल्म लाने की तैयारी
राम गोपाल वर्मा ने गैंगस्टर ड्रामा का ऐलान किया

राम गोपाल वर्मा का ऐलान, इस बार 'धुरंधर' से भी बड़ी फिल्म लाने की तैयारी

Sep 14, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को "भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी छलांग" कहा था। अब वह एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो उनके अनुसार 'धुरंधर' से भी बड़ी गैंगस्टर-ड्रामा होगी। इसका ऐलान उन्होंने हाल ही में आधिकारिक तौर पर किया। वर्मा ने घोषणा की है कि वह 'सैयारा' निर्देशक मोहित सूरी के साथ एक गैंगस्टर ड्रामा पर काम कर रहे हैं। उनके इस ऐलान ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

कहानी

वर्मा ने खुद किया फिल्म के विवरण का खुलासा 

वर्मा के अनुसार, फिल्म की कहानी दाऊद इब्राहिम और छोटा डॉन के बीच हुए विभाजन के समय की है, जिसकी शुरुआत सौत्या नाम के एक व्यक्ति से हुई।

इसमें बताया गया है कि कैसे भारतीय खुफिया एजेंसियां बाद की कार्रवाई में शामिल थीं, जिसके कारण 93 के सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद की कुछ अहम घटनाएं घटीं।

इस तरह की पृष्ठभूमि वाली कहानी के लिए सूरी ने दिल छूने वाले किरदार, भावनात्मक संगीत और जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया है।

तुलना

'धुरंधर' से भी बड़ी होगी वर्मा-सूरी की फिल्म

वर्मा ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि उन्हें विश्वास है कि सूरी की फिल्म 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा भव्य होगी और 'सत्या' से कहीं ज्यादा गहरी होगी।

बता दें कि यह वर्मा और सूरी के बीच का पहला और सबसे बड़ा सहयोग होने जा रहा है, जिसके ऐलान के बाद से फैंस फिल्म के कलाकारों से संबंधित और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

फिलहाल, वर्मा इस वक्त हर्षवर्धन राणे के साथ एक अन्य फिल्म में व्यस्त हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT