NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राम चरण हॉलीवुड में करेंगे काम, बोले- जल्द होगी पहले प्रोजेक्ट की घोषणा 
    राम चरण हॉलीवुड में करेंगे काम, बोले- जल्द होगी पहले प्रोजेक्ट की घोषणा 
    मनोरंजन

    राम चरण हॉलीवुड में करेंगे काम, बोले- जल्द होगी पहले प्रोजेक्ट की घोषणा 

    लेखन नेहा शर्मा
    March 09, 2023 | 01:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राम चरण हॉलीवुड में करेंगे काम, बोले- जल्द होगी पहले प्रोजेक्ट की घोषणा 
    राम चरण अब करेंगे अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा

    राम चरण अब न सिर्फ साउथ, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस फिल्म में उन पर फिल्माए गए गाने 'नाटू-नाटू' को दुनियाभर के दर्शकों ने सराहा है। अब जो खबर आ रही है, उससे राम चरण के प्रशंसक फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, सुपरस्टार ने खुलासा किया है कि वह अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या बोले राम चरण।

    क्या बोले सुपरस्टार?  

    पॉडकास्टर सैम फ्रैगासो के साथ अपनी हालिया बातचीत के दौरान राम चरण ने खुलासा किया कि एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए उनकी बातचीत चल रही है और कुछ ही महीनों में उनके पहले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का ऐलान हो जाएगा। राम चरण ने यह भी बताया कि वह जूलिया रॉबर्ट्स, टॉम क्रूज और ब्रैड पिट जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ काम करना चाहते हैं। अब राम चरण हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा होंगे या सीरीज का, यह पता नहीं चल पाया है।

    हॉलीवुड को लेकर क्या सोचते हैं अभिनेता? 

    राम चरण इससे पहले हॉलीवुड में काम करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंनेे एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं बिल्कुल हॉलीवुड में काम करना चाहता हूं। भला कौन हॉलीवुड एक्टर नहीं बनना चाहता? सिनेमा किसी भाषा या सरहद का मोहताज नहीं। अब वैश्विक सिनेमा की बात हो रही है। यह सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड तक सीमित नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं दुनियाभर के निर्माताओं-निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम करना चाहूंगा। यह बेशक एक बेहतरीन अनुभव होगा।"

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    साउथ के कई सितारे हॉलीवुड में काम कर चुके है। जहां रजनीकांत ने फिल्म 'ब्लडस्टोन' से 1988 में हॉलीवुड में पदार्पण किया, वहीं 'द एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी ऑफ फकीर' धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म थी। इस फेहरिस्त में नेपोलियन और पूजा कुमार भी शामिल हैं।

    आजकल अमेरिका में 'RRR' के प्रमोशन में जुटे हैं राम चरण 

    इन दिनों राम चरण अमेरिका में हैं, जहां वह 'RRR' का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहेे हैं। दरअसल, उनकी इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ गाने की श्रेणी में नामांकन मिला है। राम चरण समेत फिल्म की पूरी टीम अमेरिका पहुंची हुई है। 95वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। फिल्म की पूरी टीम ऑस्कर नाइट में शरीक होने के लिए बेहद उत्साहित है।

    साउथ में चलता है राम चरण का सिक्का 

    राम चरण एक मशहूर अभिनेता और निर्माता हैं, जो खासतौर पर तेलुगु फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलेब्रिटी सूची में भी अपनी जगह बनाई है। राम चरण ने 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और पहली ही फिल्म से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। एसएस राजामौली की फिल्म 'मगधीरा' ने उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंचा दी

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राम चरण
    हॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    राम चरण

    ऑस्कर 2023: 'RRR' अभिनेता जूनियर एनटीआर अमेरिका के लिए हुए रवाना, देखिए वीडियो RRR फिल्म
    RRR के 'नाटू नाटू' का BTS मेंबर पर चढ़ा खुमार, लाइव सेशन में गुनगुनाते आए नजर एसएस राजामौली
    शाहरुख खान की 'जवान' के लिए राम चरण से किया गया संपर्क- रिपोर्ट  शाहरुख खान
    'नाटू नाटू' पर ऑस्कर में होगी लाइव परफॉर्मेंस, राम चरण और एनटीआर के डांस की मांग  जूनियर एनटीआर

    हॉलीवुड समाचार

    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान प्रियंका चोपड़ा
    'सिटाडेल' ट्रेलर: प्रियंका चोपड़ा ने एक्शन और ग्लैमर से फूंकी सीरीज में जान, फिदा हुए फैंस  प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी करना होगा इंतजार, निर्माताओं ने जारी किया बयान  प्रियंका चोपड़ा
    'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन प्रियंका चोपड़ा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'भोला' से पहले कैसे रहे पिछली 5 दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रीमेक? भोला फिल्म
    कौन हैं अभिनेत्री खुशबू सुंदर, जिनका 8 साल की उम्र में पिता ने किया यौन शोषण?  यौन शोषण
    अभिनेता शारवानंद ने की अपनी आगामी फिल्म की घोषणा, निर्देशक श्रीराम आदित्य संग मिलाया हाथ  बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन ने दी पत्नी स्नेहा रेड्डी को 12वीं सालगिरह की शुभकामनाएं, साझा की खूबसूरत तस्वीर अल्लू अर्जुन
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023