Loading...
भाई-बहन की नोकझोंक से अटूट प्यार तक, रक्षाबंधन पर OTT पर ये सीरीज झटपट देख डालें
OTT पर भाई-बहन संग देख डालें ये शानदार वेब सीरीज

भाई-बहन की नोकझोंक से अटूट प्यार तक, रक्षाबंधन पर OTT पर ये सीरीज झटपट देख डालें

Aug 28, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह खास पर्व भाई-बहन के प्यार, विश्वास और अटूट रिश्ते को समर्पित है। इस मौके को अपने भाई-बहनों के साथ यादगार बनाने के लिए आप साथ में कुछ बेहतरीन वेब सीरीज भी देख सकते हैं। इन सीरीज में भाई-बहन के रिश्ते की मिठास, नोकझोंक, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और एक-दूसरे के प्रति गहरा अपनापन खूबसूरती से देखने को मिलता है।

#1 & #2

'गुल्लक' और 'ट्रिपलिंग'

'गुल्लक' को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। इसकी कहानी उत्तर भारत के एक मिडिल-क्लास परिवार और दो भाइयों की जिंदगी पर आधारित है। इस सीरीज में दोनों भाइयों की हल्की-फुल्की नोंक-झोंक को दिखाती हैं।

'ट्रिपलिंग' को आप ZEE5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी 3 अनोखे भाई-बहन पर आधारित है। हंसी-मजाक, नोक-झोंक और गहरे इमोशनल पलों से भरी इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था।

#3 & #4

'ये मेरी फैमिली' और 'द आम आदमी फैमिली'

वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज में भाई बहनों की बचपन की यादों को बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है। ये भाई-बहनों के बीच की लगातार छेड़-छाड़ और गहरे प्यार को ताजा करती है।

'द आम आदमी' फैमिली ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। दिल्ली के एक मिडिल-क्लास परिवार पर आधारित इस शो में भाई-बहन सोनू और बॉबी के बीच मजाकिया और आम जिंदगी से जुड़ी नोक-झोंक दिखाई गई है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'होम शांति'

'होम शांति' OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस कहानी के केंद्र में भाई-बहन की जोड़ी है, जो हमेशा आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं। उनकी मजेदार लड़ाइयां और एक-दूसरे के लिए छिपा हुआ प्यार इसे दिल को छू लेने वाला बनाता है।

ADVERTISEMENT