रक्षाबंधन 2026 पर बड़े पर्दे पर टकराएंगी ये फिल्में, कौन-सी मारेगी बाजी?
क्या है खबर?
भारत में त्योहारों के मौके पर बड़ी फिल्मों की रिलीज का खास महत्व होता है और इस बार रक्षाबंधन पर भी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। त्योहार के दौरान कई बहुप्रतीक्षित और बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। इस सूची में यश से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों की फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर रिलीज होने वाली इन चर्चित फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'टॉक्सिक' और 'ईठा'
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज के आस-पास ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पड़ेंगे। ऐसे में इस फिल्म को काफी फायदा मिलेगा। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और मो. जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं।
#3 & #4
'खोसला का घोसला 2' और 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'
'खोसला का घोसला' के पहले भाग को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में अब इसका सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा नजर आएंगे। वहीं इस सूची में 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का नाम भी शामिल है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। ऐसे में इसे 3 दिन की छुट्टी का काफी फायदा मिलेगा।