LOADING...
थलापति विजय की पार्टी में शामिल होना चाहती हैं राखी सावंत, तृषा पर कही बड़ी बात

थलापति विजय की पार्टी में शामिल होना चाहती हैं राखी सावंत, तृषा पर कही बड़ी बात

May 08, 2026
05:48 pm

क्या है खबर?

नेता से अभिनेता बने थलापति विजय इस वक्त देशभर में चर्चाएं बटोर रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बीच, राखी सावंत ने विजय की पार्टी में शामिल होने की अपनी ख्वाहिश जताई है। इतना ही नहीं, राखी ने अभिनेता और तृषा कृष्णन के कथित रिश्ते पर भी अपना विचार साझा करते हुए उन्हें शादी की सलाह दे डाली है।

बयान

थलापति विजय को लेकर राखी ने कही ये बात

फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए इंटरव्यू में, राखी ने विजय की विधानसभा चुनाव में जीत पर टिप्पणी की। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा, "वह तमिलनाडु में इतने सारे सीटों पर जीत हासिल करने वाले पहले ईसाई हैं। इसलिए, मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद करती हूं, और विजय के साथ गाना करने का मेरा सपना था, लेकिन मुझे वह मौका नहीं मिला। हालांकि, अब मुझे लगता है कि मुझे उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।"

सलाह

"मुझे लगता है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए"

उन्होंने तृषा और विजय को शादी करने की सलाह भी दी और आगे कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। मुझे लगता है विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम आएंगे मेहंदी में।" बता दें, विजय और तृषा की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही है। दोनों ने 'घिल्ली' (2004), 'तिरुपाची' (2005), 'आथी' (2006), कुरुवी (2008) और 'लियो' (2023) जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों डेटिंग अफवाहों को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं।

Advertisement