NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'रूही अफजाना' मार्च में हो सकती है रिलीज
    अगली खबर
    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'रूही अफजाना' मार्च में हो सकती है रिलीज

    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'रूही अफजाना' मार्च में हो सकती है रिलीज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 12, 2021
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में सिनेमाघर बंद पड़े थे। अब स्थितियां सामान्य होने के बाद कुछ शर्तों के साथ सरकार ने सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का आदेश दे दिया है।

    इसके साथ ही फिल्म जगत में कई लंबित पड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो चुका है।

    अब खबर आ रही है कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'रूही अफजाना' इसी साल मार्च में रिलीज हो सकती है।

    रिपोर्ट्स

    रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होना बाकी

    रिपोर्ट के मुताबिक, 'रूही अफजाना' के निर्माता इस फिल्म को मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    फिल्म समीक्षकों को उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण पहले भी यह प्रोजेक्ट बाधित हुआ था।

    वहीं, इस फिल्म का नाम पहले 'रूही अफजा' था, जो बदल कर 'रूही अफजाना' किया गया था।

    जानकारी

    OTT के बजाय थिएटर में रिलीज को दी जाएगी प्राथमिकता

    फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिनेता वरुण शर्मा भी दिखेंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। दिनेश विजन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    इस फिल्म का फर्स्ट लुक 2019 में जारी किया गया था।

    इस फिल्म को कोरोना महामारी के दौरान OTT पर रिलीज किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, फिल्म से जुड़े लोगों ने इसे थिएटर में रिलीज करना बेहतर समझा।

    कहानी

    फिल्म की कहानी है रोचक

    'रूही अफजाना' फिल्म की कहानी हॉरर फिल्मों की तरह है। फिल्म 'स्त्री' के तर्ज पर इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में एक भूत की कहानी को फिल्माया गया है, जो हनीमून के दिन एक दुल्हन का अपहरण कर लेता है। इसकी कहानी एक भूत पर आधारित है, जो दूल्हे को सुलाकर उसकी दुल्हन पर अपना हक जमाता है।

    फिल्म में जाह्नवी का डबल रोल होगा। वह रूही और अफजाना के रोल में दिखेंगी।

    जानकारी

    'स्त्री' का दूसरा भाग मानी जा रही फिल्म

    इस फिल्म को 'स्त्री' का दूसरा भाग माना जा रहा है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। श्रद्धा कपूर फिल्म में राजकुमार राव के साथ दिखी थीं। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं राजकुमार और जाह्नवी

    राजकुमार इस साल कई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह हंसल मेहता की फिल्म 'स्वागत है' में इस साल अभिनय करते दिख सकते हैं। इसके अलावा वह 'सेकंड इनिंग' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।

    वहीं, जाह्नवी कपूर को 'दोस्ताना 2' में देखा जा सकता है। इसके अलावा वह करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त' में भी नजर आ सकती हैं। फिल्म 'गुड लव जैरी' में भी उनके नाम की चर्चा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    राजकुमार राव
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान की 'पठान' से लीक हुए एक्शन सीन्स, दुबई में चल रही है शूटिंग दीपिका पादुकोण
    दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों का फैंस को है इंतजार, जल्द होंगी रिलीज मुंबई
    कपिल शर्मा दूसरी बार बने पिता, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म कपिल शर्मा
    अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका' विराट कोहली

    मनोरंजन

    डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे- प्रकाश जावड़ेकर बॉलीवुड समाचार
    'द फैमिली मैन 2' अब 12 फरवरी को नहीं होगी रिलीज- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    डायना पेंटी करने जा रही हैं मलयालम सिनेमा में डेब्यू, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर! बॉलीवुड समाचार
    कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं सिनेमाघर, जारी हुई नई गाइडलाइन्स बॉलीवुड समाचार

    राजकुमार राव

    'मेंटल है क्या' को खुद डायरेक्ट कर रही हैं कंगना रनौत? जानें कितनी है सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    कंगना-राजकुमार की 'मेंटल है क्या' का बदल गया नाम, इस तारीख को रिलीज़ होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    कंगना और राजकुमार का पागलपन है मजेदार, देखें 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    जानें किस बात को लेकर अब रिपोर्टर से भिड़ बैठीं कंगना रनौत, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर

    फिर दिखाई देगी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी, ऐसी होगी फिल्म की कहानी! करण जौहर
    'इश्क विश्क' के सीक्वल में अपने किरदार में इस अभिनेत्री को देखना चाहती हैं अमृता राव बॉलीवुड समाचार
    जोया अख्तर की शार्ट फिल्म से जाह्नवी कपूर करेंगी डिजिटल डेब्यू करण जौहर
    जाह्नवी कपूर ने फिर दिखाए बेली मूव्स, 'अंख लड़ जावे' पर शानदार डांस का वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025