NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिल्ली में हुआ राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    अगली खबर
    दिल्ली में हुआ राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव

    दिल्ली में हुआ राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 22, 2022
    12:43 pm

    क्या है खबर?

    सभी को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए।

    बुधवार को 58 साल की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में उनका निधन हुआ।

    आज सुबह दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आयुष्मान ने उन्हें मुखाग्‍नि दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

    आम से लेकर खास सभी लोगों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

    रिपोर्ट

    परिवार वालों की मर्जी के अनुसार दिल्ली में किया गया अंतिम संस्कार

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार वालों की मर्जी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ।

    अंतिम संस्कार से पहले राजू के भाई के दिल्ली स्थित आवास (दशरथपुरी) पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया था। यहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

    फिर एंबुलेंस के जरिए राजू के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट लाया गया। जिस गाड़ी में राजू की अंतिम यात्रा निकाली गई, उसे फूलों से सजाया गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए राजू की अंतिम यात्रा की तस्वीरें

    Delhi | Mortal remains of comedian #RajuSrivastav being taken to Nigambodh Ghat crematorium for last rites.

    He passed away at AIIMS yesterday after being admitted here on August 10 after experiencing chest pain collapsing while working out at the gym. pic.twitter.com/xosdquZoAY

    — ANI (@ANI) September 22, 2022

    जानकारी

    अंतिम विदाई देने पहुंचे सुनील पाल और एहसान कुरैशी

    ANI के अनुसार, राजू के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में कॉमेडियन सुनील पाल और एहसान कुरैशी भी पहुंचे। इस मौके पर सुनील ने कहा, "उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह हमारे शिक्षक थे।"

    स्वास्थ्य

    एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे राजू

    हार्ट अटैक आने के बाद 10 अगस्त को राजू को AIIMS में भर्ती कराया गया था। वे ज्यादातर समय वेंटिलेटर पर ही थे। हालांकि, राजू के होश में आने की खबरें भी आई थीं।

    प्रशंसकों को उम्मीद थी कि राजू स्वस्थ हो जाएंगे। उनके ठीक होने के लिए देशभर में लोगों ने प्रार्थनाएं की थीं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू की पत्नी से उनका हाल-चाल जाना था। उनके इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

    करियर

    ऐसा रहा राजू का करियर

    राजू पिछली बार सोनी टीवी के 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के एक एपिसोड में नजर आए थे।

    राजू ने 2005 में शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में कॉमेडी करके अपनी पहचान बनाई थी। शो में वह गजोधर नाम के काल्पनिक किरदार पर कॉमेडी करते थे।

    वह 'बिग बॉस 3' में भी नजर आए थे।

    इसके अलावा बॉलीवुड में वह 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' समेत कई फिल्मों में कॉमिक किरदार निभा चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राजू का जन्म 1963 में कानपुर में हुआ था। उनका असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव है। 1993 में उन्होंने शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी। वह अपने पीछे परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चों बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान को छोड़ गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    राजू श्रीवास्तव

    ताज़ा खबरें

    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा

    बॉलीवुड समाचार

    6 अक्टूबर को शादी रचाएंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा- रिपोर्ट अली फजल
    जन्मदिन विशेष: 'इमरजेंसी' से महिमा चौधरी कर रहीं कमबैक, जानिए अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें जन्मदिन विशेष
    तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह की 'मारीच' की रिलीज डेट जारी रोहित शेट्टी
    10 दिनों में 10 किलो कम किया वजन, जेल में सिर्फ पानी पीकर जिंदा रहा- KRK केआरके

    सेलिब्रिटी की मौत

    कल होगा गायक बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, बेटे का किया जा रहा इंतजार मुंबई
    क्या आप जानते हैं? बप्पी लहरी ने अपने लुक का कराया था ट्रेडमार्क मुंबई
    इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा बॉलीवुड समाचार
    क्या शादी करने की तैयारी में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? बॉलीवुड समाचार

    राजू श्रीवास्तव

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, AIIMS में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बेटी बोलीं- वह अब भी गंभीर हालत में हैं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    सुनील पाल ने बताया गंभीर हैं राजू श्रीवास्तव, नहीं काम कर रहा दिमाग बॉलीवुड समाचार
    'ब्रेन डेड' नहीं हैं राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन के मैनेजर ने अफवाहों को किया खारिज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025