LOADING...
राजपाल यादव का खुलासा, 'बिल्लू' में मिला था इरफान खान का किरदार निभाने का मौका
राजपाल यादव को किया गया था रिप्लेस

राजपाल यादव का खुलासा, 'बिल्लू' में मिला था इरफान खान का किरदार निभाने का मौका

Apr 13, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

राजपाल यादव ने अपने 30 साल के करियर में कई महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। फिलहाल तो अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर छाए हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में, राजपाल ने एक बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें अहम किरदार वाली एक फिल्म का प्रस्ताव मिला था। यह कोई और नहीं, बल्कि 'बिल्लू' थी, लेकिन अभिनेता उस किरदार काे पर्दे पर नहीं निभा सके। अब उन्होंने इस बारे में बात की है।

खुलासा

'बिल्लू' में अपने किरदार को लेकर राजपाल यादव ने किया ये खुलासा

टाइम्स नाउ संग बातचीत में, अभिनेता से जब पूछा गया कि क्या उन्हें किसी फिल्म में अपने किरदार को ठुकराने का पछतावा है, तो उन्होंने बताया कि फिल्म 'बिल्लू' में उन्हें इरफान खान का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म 'बिल्लू' में मुख्य भूमिका निभानी थी। हालांकि, बाद में मुझे एक अलग भूमिका दी गई और इरफान भाई ने वह किरदार निभाया। बिल्लू के रूप में उनका अभिनय शानदार था।"

गलतफहमी

शाहरुख खान के साथ हुई थी गलतफहमी

अभिनेता ने बताया कि उन्हें जूही चावला के भाई बॉबी चावला से पता चला कि उन्हाेंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में एक किरदार को कारण ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, "शाहरुख भाई के सामने मेरी छवि नकारात्मक बनाई गई। हालांकि, उन्होंने (शाहरुख) इसे अपने मन में नहीं रखा और 'बिल्लू' के सेट पर मुझे कसकर गले लगा लिया।" बता दें, फिल्म 'बिल्लू' (2009) में शाहरुख ने 'शाहिर खान' और राजपाल ने 'झलन कुमार' का किरदार निभाया था।

Advertisement