फिल्म 'रजनी की बारात' का ट्रेलर जारी, उल्का गुप्ता की नए अंदाज में वापसी
क्या है खबर?
बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता ने अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में वह एक पढ़ी-लिखी हिंदू महिला के किरदार में थीं, जो मुस्लिम युवक के झांसे में आकर धर्म बदल लेती है। अब वह एकदम अलग तरह का किरदार लेकर दर्शकों के बीच लौट रही हैं। उनकी आगामी फिल्म 'रजनी की बारात' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो बिहार के दरभंगा शहर की पृष्ठभूमि पर बनी है।
ट्रेलर
रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामे से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर
आदित्य अमन द्वारा निर्देशित फिल्म का ट्रेलर रोमांस, कॉमेडी, और मेलोड्रामा से भरपूर है। कहानी रजनी (उल्का) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मनपंसद शादी के लिए किस्मत और समाज के नियमों को अपने हाथ में लेने का फैसला करती है। वह बारात का इंतजार नहीं करती, बल्कि खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी करने निकल पड़ती है। 'पंचायत' सीरीज वालीं अभिनेत्री सुनीता राजवार और जरीना वहाब भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
'RAJNI KI BARAAT' TRAILER OUT NOW – 29 MAY 2026 RELEASE... Comedy, melodrama, romance, chaos… and even firing... The trailer of #RajniKiBaraat is now LIVE.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 18, 2026
Starring #UlkaGupta, #AshwathBhatt, #SunitaRajwar, and #ZarinaWahab, the film is produced by Tanaayaa Adarkar and Tej H… pic.twitter.com/TWSEKyJone