LOADING...
राजकुमार राव इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, जानें कब होंगी रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर फिर छाने की तैयारी में राजकुमार राव

राजकुमार राव इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, जानें कब होंगी रिलीज

Jul 11, 2026
07:21 am

क्या है खबर?

अभिनेता राजकुमार राव के अभिनेय के लोग दीवाने हैं। अब वह एक बार फिर कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी करीब 6 आगामी फिल्में चर्चा में हैं, जिनमें से 2 इसी साल रिलीज होंगी, जबकि 4 फिल्में 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। फैंस के बीच उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में आइए देखते हैं राजकुमार की आने वाली फिल्मों की पूरी सूची।

#1 & #2

'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' और 'रफ्तार'

कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' इस साल 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार के साथ-साथ वमिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी मुख्य किरदार में हैं। राजकुमार की थ्रिलर फिल्म 'रफ्तार' इसी साल 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार के साथ कीर्ति सुरेश, अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

#3 & #4

'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' और 'भेड़िया 2'

भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' 14 मई, 2027 में रिलीज होगी। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'भेड़िया 2' साल 2027 तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं राजकुमार एक कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे।

Advertisement

#5 & #6

'​स्त्री 3' और 'छोटी स्त्री'

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' के दोनों पार्ट के हिट होने के बाद अब निर्माता इसका तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा कपूर साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमेटेड स्पिन-ऑफ फिल्म 'छोटी स्त्री' आने वाली है। इस फिल्म में राजुकार और श्रद्धा नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने इसका इसकी रिलीज की तारीख और कास्ट का खुलासा नहीं किया है।

Advertisement