राजकुमार राव की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों, देखें सूची
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई है। राजकुमार अपनी बहुमुखी प्रतिभा और अलग-अलग तरह के किरदारों को बेहतरीन अंदाज में निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं राजकुमार की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है।
#1 & #2
'स्त्री 2' और 'स्त्री'
स्त्री 2 में राजकुमार की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 627.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं।
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 129.83 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में राजकुमार के साथ श्रद्धा मुख्य किरदार में थीं।
#3 & #4
'भूल चुक माफ' और 'श्रीकांत'
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'भूल चुक माफ' ने 74.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी। करण शर्मा की लिखी और निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार और वामिका गब्बी ने पहली बार साथ नजर आए थे।
बायोपिक ड्रामा फिल्म 'श्रीकांत' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने निर्देशित किया था।
जानकारी
#5 'काई पो चे'
चेतन भगत के उपन्यास 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित फिल्म 'काई पो चे' राजकुमार के करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई। अभिषेक कपूर की इस फिल्म ने कुल 83.39 करोड़ की कमाई की थी।