LOADING...
राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ट्रेलर जारी, कब-कहां होगी रिलीज?

राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ट्रेलर जारी, कब-कहां होगी रिलीज?

Jun 15, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसके जरिए हिरानी के बेटे, वीर हिरानी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ अरशद वारसी नजर आएंगे। इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि निर्माता हिरानी के साथ-साथ साहिल खोसला भी हैं। यह एक साइबर-क्राइम कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें विक्रांत मैसी खलनायक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उनके अलावा मोना सिंह, बोमन ईरानी और राजेश शर्मा भी नजर आएंगे।

ट्रेलर

पुलिस और साइबर क्रिमिनल के बीच चूहे-बिल्ली की रेस दिखाता है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरआत पेड्रो (अरशद) से होती है, जो साइबर क्राइम की जांच का जिम्मा उठाते हैं। उनकी मदद के लिए प्रीतम (वीर) आते हैं, जो जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी और 'डेटा' का इस्तेमाल करके जांच करते हैं। विक्रांत ने मार्टिन का किरदार निभाया है, जो एक साइबर क्रिमिनल है। इसकी कहानी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े एक बड़े साइबर क्राइम और ऑनलाइन धमकी के रहस्य को सुलझाने के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज का प्रीमियर 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement