'प्रीतम एंड पेड्रो' बनकर ध्यान "हैक" करने आए वीर-अरशद, विक्रांत मैसी भी साथ; देखें टीजर
क्या है खबर?
फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना दबदबा बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हाल ही में उनकी पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का आधिकारिक ऐलान किया गया था। अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसके जरिए हिरानी के बेटे, वीर हिरानी अपना डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ अरशद वारसी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दोनों सीरीज में 'प्रीतम' और 'पेड्रो' नाम का दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं।
टीजर
टीजर में विक्रांत मैसी का दिखा खास अंदाज
हिरानी ने टीजर में कलाकारों का परिचय एक कविता के अंदाज में कराया है। प्रीतम बने वीर का परिचय 'डाटा' और पेड्रो बने अरशद का परिचय 'डंडा' से कराया गया है। विक्रांत मैसी ने मार्टिन का किरदार निभाया है जिसे 'खरगोश' से जोड़ा गया और मोना सिंह का परिचय 'गाना' से कराया गया है। कहानी पुलिस अफसर और इंटरनेट फ्रॉड के इर्द-गिर्द बुनी गई है और विक्रांत विलेन के रूप में दिखेंगे। सीरीज 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Aapka attention hack karne aa rahe hai Pritam and Pedro 👮🏼♂️👨💻#HotstarSpecials #PritamandPedro, streaming from 3rd July on JioHotstar.#PritamandPedroOnJioHotstar #VirHirani @ArshadWarsi @VikrantMassey @bomanirani @MonaJasbirSingh #SatyadeepMisra #ShrutiiMarrahe… pic.twitter.com/2DDwdvIbaH
— JioHotstar (@JioHotstar) May 20, 2026