NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार हिरानी ने अपने करियर में किया इन 5 फिल्मों का निर्देशन, सभी रहीं ब्लॉकबस्टर
    अगली खबर
    राजकुमार हिरानी ने अपने करियर में किया इन 5 फिल्मों का निर्देशन, सभी रहीं ब्लॉकबस्टर
    आज राजकुमार हिरानी अपना जन्मदिन मना रहे हैं

    राजकुमार हिरानी ने अपने करियर में किया इन 5 फिल्मों का निर्देशन, सभी रहीं ब्लॉकबस्टर

    लेखन मेघा
    Nov 20, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    निर्देशक राजकुमार हिरानी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 20 नवंबर 1962 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मे हिरानी ने आज तक अपने करियर में 5 फिल्मों का निर्देशन किया, जो सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

    ऐसे में हिरानी का सफलता दर 100 फीसदी है। इसका कारण उनकी कहानी कहने की कला, सितारों का चयन और हर फिल्म के लिए बारीकी से काम करने का तरीका है।

    आइए इस मौके पर उनकी सभी शानदार फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    #1

    'मुन्नाभाई MBBS'

    मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी ने जब फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' से बड़े पर्दे पर दस्तक दी तो हर कोई इनका दीवाना बन गया। फिल्म में संजय दत्त ने मुन्नाभाई तो अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाया था।

    2003 में आई यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी, जिसमें एक गुंडा अपने पिता को खुश करने के लिए डॉक्टर होने का नाटक करता है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #2

    'लगे रहो मुन्नाभाई'

    'मुन्नाभाई MBBS' की रिलीज के 3 साल बाद हिरानी इस फिल्म का दूसरा भाग 'लगे रहो मुन्नाभाई' लेकर आए, जो भी काफी पसंद किया गया।

    इस फिल्म में भी मुन्नाभाई और सर्किट शामिल थे, लेकिन इस बार महात्मा गांधी के सिद्धांतों को कॉमेडी के साथ दिखाया गया था।

    इसमें संजय के साथ विद्या बालन की जोड़ी बनी थी और इसने दर्शकों को खूब हंसाया था।

    इस फिल्म को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #3

    '3 इडियट्स'

    2009 में हिरानी फिल्म '3 इडियट्स' लेकर आए, जिसकी कहानी चेतन भगत की किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' पर आधारित थी।

    इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    यह फिल्म कॉमेडी के साथ नौकरी की तलाश और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान के बच्चों के ऊपर पड़ने वाले दबाव को बखूबी दिखाती है।

    इस फिल्म का आनंद आप अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर उठा सकते हैं।

    #4

    'पीके'

    '3 इडियट्स' की शानदार सफलता के बाद हिरानी ने 2014 में एक बार आमिर के साथ फिल्म 'पीके' के लिए हाथ मिलाया।

    इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

    यह फिल्म समाज में धर्म और भगवान के नाम पर फैली कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम करती है, जिसमें आमिर एलियन बने थे।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर मौजूद है।

    #5

    'संजू'

    हिरानी की आखिरी फिल्म 2018 में आई, जिसके लिए उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर के साथ सहयोग किया था।

    फिल्म की कहानी मशहूर अभिनेता संजय के जीवन पर आधारित थी, जिसमें उनके जेल जाने तक के सफर को दिखाया गया था।

    यह साल की सबसे शानदार फिल्मों में शुमार थी, जिसमें विक्की कौशल, अनुष्का और मनीषा कोइराला भी शामिल थे।

    डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद इस फिल्म में संजू का किरदार निभाने के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हिरानी 'मुन्नाभाई एबीबीएस', 'लगे रहो मुन्नाभाई' और '3 इडियट्स' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा उन्हें 11 फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले हैं। अब हिरानी 22 दिसंबर को शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म 'डंकी' के साथ किस्मत आजमाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजकुमार हिरानी
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    राजकुमार हिरानी

    #MeToo: राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर बोलीं विंता नंदा बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार हिरानी की एक और बायोपिक की तैयारी, इस पूर्व क्रिकेटर पर बनाएंगे फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या शाहरुख के साथ फिल्म में दिखेंगी करीना? अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    बोमन ईरानी चाहते थे इरफान खान बने 'थ्री इडियट्स' के वायरस, ताजा की बीती यादें बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: मॉडल से अभिनेत्री बनीं पूजा हेगड़े की इन रोचक बातों से अनजान होंगे आप पूजा हेगड़े
    जन्मदिन विशेष: एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़ी ये 5 प्रेरणादायक किताबें जरूर पढ़ें एपीजे अब्दुल कलाम
    अली फजल के बेहतरीन किरादरों से सजी हैं ये फिल्में, जानिए कहां देख सकते हैं आप  अली फजल
    जन्मदिन विशेष: बाबर आजम के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर वनडे क्रिकेट

    बॉलीवुड समाचार

    कृति का भाई-भतीजावाद पर बयान, बोलीं- स्टार किड के साथ बाहरी को भी दो बराबर मौके कृति सैनन
    सुब्रत रॉय के निधन से शोक में बॉलीवुड, अनुपम खेर समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि  अनुपम खेर
    दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मुफ्त में किया था काम रणवीर सिंह
    अभिनेत्री डायना पेंटी ने हर्ष सागर संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, जानिए उनके बारे में  डायना पेंटी

    मनोरंजन

    'द स्काई इज पिंक' की निर्देशक शोनाली बोस को हुआ कोरोना, तस्वीर साझा कर दी जानकारी कोरोना वायरस
    प्रियंका चोपड़ा को पिता के निधन के बाद मिली महत्वपूर्ण सीख, बोलीं- जिंदगी बहुत छोटी है प्रियंका चोपड़ा
    क्या उर्फी जावेद पर बन रही बायोपिक? जानिए क्या कहती हैं 'बिग बॉस OTT' की प्रतिभागी उर्फी जावेद
    'सैम बहादुर': सबसे ज्यादा रकम लेकर सैम मानेकशॉ बने विक्की कौशल, जानिए बाकी सितारों की फीस  विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025