Loading...
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम जारी, राजकुमार हिरानी ने फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट
'3 इडियट्स' के सीक्वल पर आया अपडेट

'3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम जारी, राजकुमार हिरानी ने फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट

Sep 02, 2026
10:42 am

क्या है खबर?

राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' ने 2009 में रिलीज होकर तहलका मचा दिया था। लगभग 2 दशक बाद भी दर्शक इसे बड़े चाव से देखते हैं, जिसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी जैसे सितारे थे। लंबे वक्त से फिल्म के सीक्वल को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, हिरानी ने पुष्टि की कि वह और उनकी लेखन टीम ऐसी कहानी पर काम कर रहे हैं, जो किरदारों को वापस ला सकती है।

प्रतिक्रिया

'3 इडियट्स' के सीक्वल कोई में जल्दबाजी नहीं

ANI से बातचीत में, हिरानी ने कहा कि सीक्वल पर काम चल रहा है, लेकिन ज्यादा जानकारी देने की जल्दबाजी में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "हम इस पर काम कर रहे हैं। जब परियोजना सही चरण पर होगी, तब टीम इस पर चर्चा करेगी।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि कास्ट वही रहेगी, जिससे संकेत मिलता है कि सीक्वल में मूल कलाकार वापसी करेंगे।

हिरानी ने बातचीत में कहा कि अभी कोई गारंटी नहीं है कि यह कभी बनेगा भी या नहीं।

स्पष्टता

"सीक्वल तभी बनेगा, जब सब कुछ ठीक होगा"

हिरानी ने कहा, "हम तभी आगे बढ़ेंगे जब लेखन पूरा हो जाएगा... हम इसे तभी बनाएंगे जब यह ठीक से बन जाएगा, वरना नहीं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है, और अगर हम उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए, तो इसे बनाने का कोई मतलब नहीं है।"

बता दें, '3 इडियट्स' को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है। इसमें करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य भी थे।

ADVERTISEMENT