Loading...
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी में शामिल होंगे रजनीकांत, ग्रीस के लिए हुए रवाना
रजनीकांत को एयरपोर्ट पर देखा गया

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी में शामिल होंगे रजनीकांत, ग्रीस के लिए हुए रवाना

Nov 09, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

मशहूर संगीत कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है, जिसमें हाई-प्राेफाइल लोग शामिल होंगे। इसी कड़ी में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत जश्न का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर दिग्गज अभिनेता को देखा गया जो भव्य शादी के उत्सव के लिए ग्रीस रवाना होते दिखे। उनके अलावा, एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन को भी एयरपोर्ट पर देखा गया।

झलकियां

ग्रीस के लिए रवाना हुईं फिल्म और राजनीति जगत की हस्तियां

चेन्नई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रजनीकांत को अपने परिवार के साथ देखा गया। वह ग्रीस के लिए रवाना होते दिखे, जहां अनिरुद्ध और काव्या की भव्य शादी होने जा रही है।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन और विपक्ष के नेता उदयनिधि भी अपने परिवारों के साथ एयरपोर्ट पर दिखे।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने फैंस को भी उत्साहित कर दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

रिश्ता

रजनीकांत का कंपोजर से खास है रिश्ता

इस शादी में रजनीकांत की उपस्थिति काफी खास है, क्योंकि उनका अनिरुद्ध के साथ खास रिश्ता है।

दरअसल, कंपोजर के पिता रवि राघवेंद्र और रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत सगे भाई-बहन है। इस रिश्ते से सुपरस्टार उनके फूफा लगे। वहीं, काव्या के पिता कलानिधि मारन और एमके स्टालिन चचेरे भाई हैं।

बता दें, अनिरुद्ध और काव्या ग्रीस में 10 और 11 नवंबर को शादी करने वाले हैं। 21 नवंबर को चेन्नई में दोनों का रिसेप्शन रखा गया है।

ADVERTISEMENT