'जेलर 2' की पहली झलक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दाहड़ने आएगी रजनीकांत की फिल्म
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' पर सबसे बड़ा अपडेट आया है। लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता अपने किरदार 'मुथुवेल पांडियन' के रूप में वापसी करेंगे। इसकी पहली कड़ी 'जेलर' 2023 में बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने दुनियाभर में करीब 635 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।
ऐलान
इस दिन सिनेमाघरों में उठेगा 'जेलर 2' का तूफान
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर 'जेलर 2' की एक झलक प्रस्तुत की है। कैप्शन में लिखा, 'तहलका मचा देंगे! 'जेलर 2' 15 अक्टूबर,2028 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।' टीजर में सभी किरदारों की एक झलक देखने को मिलती है और आखिर में 'रजनी द सुपरस्टार' की एंट्री होती है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन भी अहम किरदारों में शामिल हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने दमदार कैमियो किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
One name to rule the game! 💥#Jailer2 storms into theatres worldwide on October 15 🔥 #Jailer2FromOct15 #RajiniTheJailer2FromOct15@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren… pic.twitter.com/RJIpMXVekv
— Sun Pictures (@sunpictures) July 2, 2026