LOADING...
गेम शो 'तुम हो ना' से टीवी पर वापसी करेंगे राजीव खंडेलवाल, पहला प्रोमो हुआ जारी
राजीव खंडेलवाल लेकर आ रहे नया गेम शो

गेम शो 'तुम हो ना' से टीवी पर वापसी करेंगे राजीव खंडेलवाल, पहला प्रोमो हुआ जारी

Apr 08, 2026
12:01 pm

क्या है खबर?

राजीव खंडेलवाल टीवी शो 'रिपोर्टर्स' (2015) के बाद छोटे पर्दे पर फिर लौट रहे हैं। इस बार वह किसी टीवी शो के लिए नहीं, बल्कि एक गेम शो के लिए आ रहे हैं, जिसका नाम 'तुम हो ना' होगा। निर्माताओं ने गेम शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया है। साथ ही बताया गया है कि यह किस चैनल पर दस्तक देगा। बता दें, राजीव को हाल ही में MX प्लेयर की सीरीज 'अमर विश्वास' में देखा गया था।

प्रोमो

सोनी लिव पर दस्तक देगा राजीव खंडेलवाल का गेम शो

'तुम हो ना' को एक 'यूनिक' रियलिटी शो के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें राजीव का एक अलग अंदाज दिखेगा। इसका प्रीमियर सोनी लिव और सोनी टीवी पर किया जाएगा, लेकिन तारीख का ऐलान होना बाकी है। शो भावनात्मक कहानियों को प्रतिस्पर्धी गेमिंग तत्वों के साथ जोड़ेगा, जिसमें खूब सारा ड्रामा और मस्ती शामिल होगी। बता दें, अक्षय कुमार के गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की अपार सफलता के बाद यह शो लाया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'तुम हो ना' गेम शो का प्रोमो

Advertisement