LOADING...
'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर रुतबा बरकरार, 4 दिनों में निकाला आधा बजट
'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर रुतबा बरकरार, 4 दिनों में निकाला आधा बजट

May 05, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का क्रेज सिनेमाघरों में खूब देखने को मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड पर दोहरे आंकड़ों के साथ कलेक्शन किया था। कारोबारी दिनों में लौटकर इसने गिरावट के बावजूद अपने रुतबे को बरकरार रखा है। 4 दिनों के अंदर फिल्म ने अपने आधे बजट को पार कर लिया और आगे की राह पर चल चुकी है। वहीं जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' लाखों में सिमट गई है।

कलेक्शन

'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' ने चौथे दिन, यानी पहले सोमवार को 5.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने पहले दिन 11.35 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़ और तीसरे दिन 12 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 39.50 करोड़ रुपये हो गई है। कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ रुपये है और इस तरह फिल्म ने अपनी आधी लागत वसूल ली है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी हैं।

गिरावट

'एक दिन' और 'भूत बंगला' की कमाई में आई गिरावट

उधर जुनैद और साई की फिल्म 'एक दिन' का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल होता नजर आ रहा है। कारोबारी दिनों में आते ही फिल्म की कमाई धड़ाम हो गई है। इसने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 20 लाख कमाए। फिल्म का कुल कारोबार अब तक 3.25 करोड़ रुपये हो सका है। वहीं अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने 18वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई 1,44.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Advertisement