LOADING...
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया अर्धशतक, इन फिल्मों का देखें हाल
फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें

'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया अर्धशतक, इन फिल्मों का देखें हाल

May 08, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगाने में कामयाब रही। हालांकि, इस उपलब्धि को हासिल करने में फिल्म को पूरा एक हफ्ता लगा है। हिंदी और मराठी संस्करणों में रिलीज हुई इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे सितारे हैं, जबकि सलमान खान ने कैमियो किया है। उधर 'राजा शिवाजी' के साथ में रिलीज हुई फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर पस्त होते हुए दिखाई रही है।

कमाई

'राजा शिवाजी' की कमाई 50 करोड़ के पार

सैकनिल्क के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' ने 7वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए। कारोबारी दिनों में फिल्म लगातार एकल आंकड़े में कारोबार कर रही है। इसने 6वें दिन 4.25 करोड़, 5वें दिन 4.90 करोड़ और चौथे दिन, यानी सोमवार को 5.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म ने भारत में कुल 52.65 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। उम्मीद है कि वीकेंड पर बढ़त हासिल करके रितेश अपनी पिछली फिल्म 'वेद' (61.2 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

अन्य फिल्में

'एक दिन' और 'भूत बंगला' का कलेक्शन

साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का पहले हफ्ते में सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। इसने 7वें दिन सिर्फ 19 लाख रुपये कमाए हैं। कारोबारी दिनों में फिल्म लगातार सिर्फ लाखों में कारोबार करती आई है। फिल्म ने अब तक कुल 4 कराेड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने रिलीज के 21वें दिन 1.75 करोड़ कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 150 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement