LOADING...
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का पोस्टर जारी, छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में लगे दमदार
'राजा शिवाजी' का पोस्टर जारी

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का पोस्टर जारी, छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में लगे दमदार

Feb 19, 2026
05:00 pm

क्या है खबर?

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर रितेश देशमुख ने अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला पोस्टर जारी किया है। साथ में अपने तमाम चाहने वालों को इस खास दिन की बधाई दी है। जियो स्टूडियो और मुंबई फिल्म कंपनी ने मिलकर इस महाकाव्य का निर्माण किया है। निर्देशन की कमान खुद रितेश ने संभाली है। पोस्टर के साथ 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा है।

पोस्टर

मराठा राजा के रूप में बेहद प्रभावशाली दिखे रितेश देशमुख

मराठा राजा के रूप में रितेश बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'हमारे राजा. हमारा गौरव. हमारी विरासत।' फिल्म 1 मई, 2026 को महाराष्ट्र दिवस, यानी मजदूर दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे मराठी और हिंदी में फिल्माया गया है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, फरदीन खान और महेश मांजरेकर समेत कई जाने-माने सितारे इसका हिस्सा हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान खान कैमियो करते दिखाई देंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'राजा शिवाजी' का पोस्टर

Advertisement