LOADING...
'राजा शिवाजी' में 'छत्रपति' बने रितेश देशमुख को इन फिल्मों ने बनाया तारीफ के काबिल
रितेश देशमुख के करियर की यादगार फिल्में

'राजा शिवाजी' में 'छत्रपति' बने रितेश देशमुख को इन फिल्मों ने बनाया तारीफ के काबिल

Apr 30, 2026
04:55 pm

क्या है खबर?

रितेश देशमुख ने कई साल पहले मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर फिल्म बनाने का सपना देखा था। 1 मई को उनका यह सपना साकार होने वाला है, क्योंकि उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हो रही है। हर बार अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाने वाले रितेश ने हर शैली में खुद को शानदार तरीके से स्थापित किया है। यहां देखिए उनकी वो फिल्में, जिन्होंने उन्हें जनका की तारीफ का हकदार बनाया है।

#1 

'एक विलेन'

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'एक विलेन' 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं, जबकि रितेश ने एक क्रूर सीरियल किलर का किरदार निभाया है। हमेशा फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले रितेश ने अपने इस किरदार से लोगों को चौंका दिया था। पहली बार उन्हें विलेन बने देखना दिलचस्प था। अपनी गंभीर थीम और सदाबहार गानों के कारण फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

#2 & #3

'बाघी 3' और 'वेद' ऊ

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बाघी 3' में, रितेश को एक पुलिस वाले किरदार में देखा गया था। एक भोले-भाले समर्पित पुलिसकर्मी और बड़े भाई के भावनात्मक गहरे भावों को उन्होंने पर्दे पर बखूबी निभाया। यह उनकी यादगार भूमिकाओं में से एक फिल्म है। 2022 में उन्हें खुद के द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म 'वेद' में देखा गया। इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में उन्होंने दमदार किरदार निभाकर दर्शकों से खूब प्रशंसा हासिल की थी। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आई थीं।

Advertisement

#4, #5 & #6

'हाउसफुल फ्रैंचाइजी', 'धमाल फ्रैंचाइजी' और 'रेड 2'

अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हाउसफुल' की 5 किस्तें आ चुकी हैं और रितेश शुरुआत से इसका हिस्सा रहे हैं। फिल्म में उन्हाेंने मजेदार कॉमिक किरदार निभाया है। वहीं 'धमाल फ्रैंचाइजी' भी रितेश की यादगार फिल्मों में से एक है। देशबंधु रॉय के किरदार में उन्होंने शुरू से लेकर आखिर तक दर्शकों को हंसाया है। इसके अलावा, अजय देवगन की 'रेड 2' (2025) में भ्रष्ट राजनेता बनकर उन्होंने हर किसी को चौंका दिया। उनके किरदार को काफी सराहना मिली थी।

Advertisement