LOADING...
राज कुंद्रा फिल्म के जरिए दिखाएंगे जेल में बिताए दिनों का दर्द, छवि सुधारने की कोशिश?
पोर्नोग्राफी केस में फंस चुके राज कुंद्रा अब लेकर आ रहे फिल्म, खुद ही होंगे हीरो

राज कुंद्रा फिल्म के जरिए दिखाएंगे जेल में बिताए दिनों का दर्द, छवि सुधारने की कोशिश?

Jul 19, 2023
05:57 pm

क्या है खबर?

एक तरफ जहां शिल्पा शेट्टी अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा भी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि वह एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह आर्थर रोड जेल में बिताए अपने 63 दिनों का पूरा सफरनामा दर्शकाें के बीच पेश करेंगे। खुद राज इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट

अपनी आपबीती सुनाएंगे राज

पिंकविला के मुताबिक, राज का जेल में बीता 63 दिनों का सफर अब बड़े पर्दे पर आने वाला है। निर्माता अश्लील फिल्म विवाद शुरू होने के बाद राज के जीवन में घटीं घटनाएं लोगों के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के जरिए उन सभी चीजों को दिखाया जाएगा, जो राज ने आर्थर रोड जेल में अनुभव कीं। राज खुद अपना किरदार फिल्म में निभाएंगे। वह इसकी कहानी से लेकर प्रोडक्शन तक में शामिल हैं।

शुरुआत

जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म में राज पर लगे आरोपों की पहली रिपोर्ट से लेकर मीडिया रिपोर्टिंग तक, जेल में बिताए गए समय से लेकर जमानत तक पूरी कहानी दिखाई जाएगी। यह राज और उनके परिवार के दृष्टिकोण से कही गई कहानी होगी। अगले 2 महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसके निर्माता-निर्देशक या लेखक से जुड़ीं जानकारियां जल्द सामने आएंगी। जब राज जेल में थे, वहां उनके साथ जो कुछ हुआ, उसे इस फिल्म की कहानी में पिरोया गया है।

Advertisement

चर्चा

अपने दामन पर लगे दाग को धोने के लिए राज ने ली सिनेमा की शरण?

सिनेमा समाज का आईना होता है। सिनेमा सिर्फ समाज की असलियत ही नहीं दिखाता, बल्कि लोगों की सोच भी प्रभावित करता है। यही वजह है कि इसके जरिए दुनियाभर की सरकारें अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। कई प्रभावशाली लोग अपनी छवि को बनाने और चमकाने के लिए भी सिनेमा का इस्तेमाल करते हैं। इसी का इस्तेमाल अब राज अपने लिए कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं, सोशल मीडिया पर कई लाेगों का कहना है।

Advertisement

छवि

मामला सामने आने के बाद हुई थी राज और शिल्पा की बदनामी

अश्लील फिल्म मामले सामने आने के बाद राज से ज्यादा शिल्पा की बदनामी हुई थी। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। शिल्पा कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलीं। हालांकि, कुछ दिनों बाद एक मजबूत महिला की तरह वह घर से निकलीं और दोबारा अपना सार्वजनिक जीवन जीना शुरू किया। उधर जेल से रिहा हुए राज अभी तक खुलकर सबके सामने नहीं आए हैं। सबसे पहले इस मामले में पूनम पांडे ने उन पर आरोप लगाए थे।

जानकारी

क्या थे आरोप?

2021 में कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने का आरोप लगा था। आराेप थे कि राज फिल्मों और OTT पर काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने पर मजबूर कर रहे हैं।

Advertisement