LOADING...
'द फैमिली मैन सीजन 4' के साथ होगी श्रीकांत तिवारी की वापसी, निर्माताओं ने लगाई मुहर
'द फैमिली मैन सीजन 4' की पुष्टि हो गई

'द फैमिली मैन सीजन 4' के साथ होगी श्रीकांत तिवारी की वापसी, निर्माताओं ने लगाई मुहर

Jun 29, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। इसका तीसरा सीजन नवंबर, 2025 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। कहानी का अंत पहले ही अगले सीजन की ओर इशारा दे चुका था और अब निर्माताओं ने भी अगले सीजन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। निर्माता राज और डीके ने पुष्टि की है कि सीरीज के चौथे सीजन पर काम चल रहा है।

पुष्टि

चौथे सीजन के लिए लेखन का काम जारी

वैरायटी इंडिया से बातचीत में, निर्माता जोड़ी ने कहा कहा, "हमने हमेशा से सीजन 3 और 4 को एक लंबी कहानी के रूप में प्लान किया था। कुछ दर्शकों को लगा कि सीजन 3 बीच में खत्म हो गया, लेकिन हमारे विचार में मुख्य कहानी एक तार्किक मोड़ पर पहुँच चुकी थी। केवल श्रीकांत तिवारी की कहानी अधूरी रह गई क्योंकि वह स्वाभाविक रूप से अगले सीजन में जारी रही। इसलिए हां, हम तेजी से कहानी लिख रहे हैं।"

लाेकप्रियता

श्रीकांत तिवारी के किरदार में खूब जंचे मनोज

'द फैमिली मैन' का प्रीमियर 2019 में अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया था। इसमें मनोज ने 'श्रीकांत तिवारी' नाम के खूफिया अधिकारी का किरदार निभाया है, जो परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ आतंकी षड्यंत्र को रोकने का प्रयास भी करता है। साल 2021 में इसका दूसरा सीजन आया था, जबकि पिछले साल तीसरा सीजन आया था। सीरीज में प्रियामणि, शारिब हाशमी, वेदांत सिन्हा और अश्लेषा ठाकुर भी अहम किरदारों में मौजूद हैं।

Advertisement