राहा ने पापा रणबीर कपूर से की थी दादी नीतू की शिकायत, जानें फिर क्या हुआ
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कई बार बता चुके हैं कि बेटी राहा के आने से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है और वह एक बेहतर इंसान बने हैं। वहीं, हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में नीतू कपूर ने रणबीर की परवरिश से जुड़ी एक खास आदत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रणबीर का यह तरीका राहा को अपनी बात बेहतर ढंग से समझाने और व्यक्त करने में मदद करता है।
पसंद
नीतू को रणबीर की यह आदत है बहुत पसंद
नीतू ने बताया कि वह हमेशा अपने बच्चों की दोस्त रही हैं, ताकि वे खुलकर अपनी बात कह सकें। इसके बाद उन्होंने रणबीर की एक ऐसी आदत के बारे में बताया जो उन्हें बहुत पसंद है।
उन्होंने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगता है कि रणबीर हर रात राहा से पूछते हैं कि आज दिन भर में क्या खास हुआ, किस बात से उसे खुशी मिली और किस बात से दुख हुआ और फिर राहा अपनी बात बताती है।"
शिकायत
राहा ने रणबीर से की थी नीतू की शिकायत
नीतू ने एक घटना याद करते हुए कहा, "मैं आरती कर रही थी और उसी समय थाली राहा के सिर पर लग गई। रात में जब रणबीर ने राहा से पूछा कि वह उदास क्यों है, तो राहा ने कहा कि दीदा ने उसके सिर पर मारा है। फिर रणबीर ने मुझसे पूछा, 'मां, आपने राहा को मारा?' मैंने कहा, 'नहीं बेटा, मैं तो आरती कर रही थी। वह नीचे खड़ी थी, इसलिए थाली उसे लग गई।'"
जानकारी
रणबीर का ऐसे स्वागत करती हैं राहा
नीतू ने आखिरी में बताया कि जब रणबीर काम से घर लौटते हैं, तो राहा हमेशा 'जय श्री राम' कहकर उनका स्वागत करती है। रणबीर बेटी राहा के काफी करीब हैं। आलिया भट्ट अक्सर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।