'MTV रोडीज' में 12 साल बाद रघु राम की धमाकेदार वापसी, बोले- यह मेरा पुनर्जन्म
क्या है खबर?
'MTV रोडीज' के OG रोडी माने जाने वाले रघु राम का इस शो से वनवास खत्म हो गया है। वह शो के 21वें सीजन 'रोडीज: रीबर्थ' से अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। वह दोबारा से इसमें बतौर होस्ट दिखाई देंगे, जहां उनके पास किसी भी प्रतियोगी की मौत या पुनर्जन्म का फैसला करने की खास शक्ति होगी। बता दें, रघु ने 2003 में 'MTV रोडीज' की शुरुआत की थी। वह करीब एक दशक तक इससे जुड़े थे।
वापसी
'रोडीज' सबसे लंबा चलने वाला रियलिटी शो- रघु
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रघु ने सोमवार को एक प्रेस मीट के दौरान 'रोडीज' में अपनी वापसी पर बात की।
उन्होंने कहा, "यह शो भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला रियलिटी शो है, और इतने सालों में, यह लगातार बेहतर हुआ है। पहले 10 साल तक, शो ने एक खास फॉर्मेट फॉलो किया, लेकिन इसे आगे बढ़ाने और रेलिवेंट बने रहने के लिए, उस फॉर्मेट को बदलना पड़ा। फिर गैंग लीडर आए, और शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई।"
चेतावनी
प्रतियोगी का सफर किसी नरक से कम नहीं होगा- रघु
उन्होंने कहा, "अब, जब रोडीज अपने तीसरे दशक में है, तो सब कुछ फिर से बदलने का समय आ गया है और मेरी वापसी इसी का हिस्सा है। यह मेरा नया जन्म है, लेकिन सच कहूं तो प्रतियोगी (रोडीज) के लिए यह सबसे बुरी खबर है। इस नए जन्म में उनका सफर किसी नरक से कम नहीं होने वाला है।"
रघु की वापसी के साथ, दर्शक गेम के डार्क साइड के साथ-साथ अप्रत्याशित ट्विस्ट-टर्न की उम्मीद कर सकते हैं।
कारण
दखलअंदाजी के कारण छोड़ा था शो- रघु
रघु ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि 2014 में उन्होंने और उनके जुड़वा भाई राजीव ने निर्माताओं की बहुत ज्यादा दखलअंदाजी के कारण शो छोड़ दिया था।
उन्होंने कहा था, "राजीव और मैंने शो इसलिए छोड़ा क्योंकि काम में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी होने लगी थी। हमसे जबरन लोगों पर चिल्लाने के लिए कहा जाता था। हालात ऐसे थे कि या तो वैसा ही करो जैसा कहा जा रहा है, या फिर उनके इशारों पर नाचो।"
शो
'रोडीज: रीबर्थ' के बारे में जानिए
'रोडीज: रीबर्थ' एक नए फॉर्मेट के साथ वापस आया है, जिसकी मेजबानी रणविजय सिंह कर रहे हैं। वहीं, 6 गैंग लीडर को 2 टीमों (OGs और NewGs) में बांटा गया है।
OGs टीम में निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला शामिल हैं, जबकि NewGs में अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), बसीर अली और बानी जे मौजूद हैं।
शो 16 अक्टूबर, 2026 को शुरू हुआ था। इसके एपिसोड MTV इंडिया, नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
This season is about to be a BANGER because OG Raghu just pulled up 😭🔥
— Namishaa 🐼 (@Namasha51) November 16, 2026
The return of raghu #RoadiesRebirth pic.twitter.com/b5ABSIhyVc