'किंग' में विलेन बनकर शाहरुख खान को टक्कर देंगे राघव जुयाल? पहली बार किया ये खुलासा
क्या है खबर?
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' इस साल क्रिसमस पर तहलका मचाने आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी रही इस एक्शन थ्रिलर में राघव जुयाल भी मौजूद हैं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह इसमें युवा विलेन के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के दौरान राघव ने इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि फिल्म को अनोखे तरीके से फिल्माया जा रहा है।
स्पष्टता
'किंग' की कहानी को लेकर राघव ने कही ये बात
जब राघव से 'किंग' में विलेन का किरदार निभाने की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "ये बिल्कुल, सारा झूठ बोल रहे हैं। यह बहुत अलग बात है। यह एक बहुत ही अलग कहानी और बहुत ही अनोखा कथानक है। वो जब फिल्म देखेंगे आप, तभी आपको उसका इल्म होगा कि क्या है वो क्या नहीं।"
पहले चर्चा थी कि राघव फिल्म में जैकी श्रॉफ के बेटे बने हैं, जो विलेन बनकर शाहरुख से सामना करेंगे।
फिल्म
"किंग एक बहुत ही अनोखी फिल्म"
राघव ने आगे कहा, "किंग एक बहुत ही अनोखी फिल्म है। जिस तरह से वे शॉट्स ले रहे हैं। सिद्धार्थ (आनंद) सर इसमें जो कर रहे हैं, वह बहुत अलग है। मेरा लुक भी, जैसे हर फिल्म में अलग होता है, इसमें भी बिल्कुल अलग है।"
'किंग' में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
ये 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।