Loading...
राधिका आप्टे डर के मारे कमरे में रहीं कैद, बोलीं- ड्राइवर तक ने वो वीडियो देखा
राधिका आप्टे की जिंदगी का सबसे खाैफनाक अनुभव

राधिका आप्टे डर के मारे कमरे में रहीं कैद, बोलीं- ड्राइवर तक ने वो वीडियो देखा

Sep 23, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

फिल्मों के इंटीमेट सीन निजी जिंदगी में लीक होने पर कलाकारों को बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ता है। अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपनी एक पुरानी घटना को याद करते हुए बताया कि जब उनकी फिल्म का बोल्ड क्लिप लीक हुआ था, तो वो कदर सहम गई थीं कि 4 दिनों तक अपने घर से बाहर ही नहीं निकलीं। राधिका के अनुसार, ऐसी घटनाएं किसी भी कलाकार की मानसिक शांति और निजी जिंदगी पर बहुत गहरा असर डालती हैं।

दर्द

"बिना सहमति फुटेज लीक होना एक्टर की जिंदगी तबाह कर देता है"

इंडिया टुडे से राधिका ने ऑन-स्क्रीन बोल्ड दृश्यों, लोगों की नजर और कलाकारों की निजता पर खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि कलाकार शूटिंग के दौरान जो काम करते हैं, उससे वे पूरी तरह सहज हो सकते हैं, लेकिन जब वही फुटेज उनकी सहमति या कंट्रोल के बिना बाहर लीक हो जाता है तो स्थिति पूरी तरह बदल जाती है। पेशेवर काम का इस तरह सार्वजनिक होना किसी भी एक्टर की निजी जिंदगी को मुश्किल में डाल देता है।

खुलासा

"ड्राइवर तक देख रहा था वीडियो"

राधिका बोलीं, "जब मेरी एक बोल्ड क्लिप लीक हुई तो मैं 4 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई थी। मेरे जीवन में भारी उथल-पुथल मच गई थी।

राधिका ने याद किया कि जब उनके आसपास के लोगों ने वो क्लिप देखी तो उन्हें बेहद असहज महसूस हुआ था।

उनकी स्टाइलिस्ट ने बताया कि उनके माता-पिता के घर का ड्राइवर तक वो वीडियो देख रहा था और पूछ रहा था कि क्या राधिका अब भी घर आएंगी या नहीं।

ADVERTISEMENT

वीडियो

सोसाइटी के वॉचमैन ने भी देख लिया था राधिका का लीक वीडियो

राधिका को बाद में ये भी पता चला कि उनकी सोसाइटी के वॉचमैन ने भी वो लीक हुआ वीडियो देख लिया था।

उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी समस्या ये है कि लीक वीडियो का असर सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बहुत जल्दी आपके घर तक पहुंच सकती है।"

उनका इशारा इस ओर था कि पर्दे पर कुछ देखकर आहत या भड़के हुए अनजाने लोग सीधे कलाकार के घर तक भी पहुंच सकते हैं।

ADVERTISEMENT

मदद

लीक सीन के बाद स्टाफ से ली थी मदद

इस घटना के बाद राधिका अपनी सुरक्षा को लेकर डर गईं। उस समय वो अकेली रहती थीं, इसलिए उन्होंने अपने ड्राइवर और स्पॉट बॉय पूछा कि क्या उन्होंने वह वीडियो देखा है?

अभिनेत्री ने साफ कहा कि उन्हें अपने साथ ऐसे लोग चाहिए, जो उनकी हिफाजत कर सकें। उनके आश्वासन से राधिका को हिम्मत मिली। इसी डर की वजह से वह पहले भी अपनी एक मनपसंद फिल्म छोड़ चुकी थीं, ताकि उनके परिवार पर कोई खतरा न आए।

सलाह

अनुराग कश्यप की सलाह पर राधिका ने छोड़ी फिल्म

राधिका के लिए ये फैसला आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने कभी डरकर या डर की वजह से कोई कदम नहीं उठाया था।

हालांकि, अनुराग कश्यप की सलाह और बाकी घटनाओं को देखते हुए उन्होंने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी पसंदीदा फिल्म छोड़ने का फैसला लिया।

काम की बात करें तो राधिका हाल ही में विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म 'हस्बैंड स्वैप' में नजर आई हैं, जो नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' का हिस्सा है।

ADVERTISEMENT