LOADING...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म से गायक रब्बी शेरगिल ने की वापसी, इस गाने को दी आवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म से गायक रब्बी शेरगिल ने की वापसी, इस गाने को दी आवाज

Apr 16, 2026
05:15 pm

क्या है खबर?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' (2025) में देखा गया था। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें अभिनेता के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म का नया गाना 'तलाश' जारी हुआ है, जिसे पंजाबी गायक रब्बी शेरगिल ने अपनी आवाज दी है। इसके जरिए गायक लंबे समय बाद हिंदी फिल्म संगीत जगत में लौटे हैं।

प्रतिक्रिया

रब्बी शेरगिल ने गाने पर प्रतिक्रिया दी

ई-टाइम्स के मुताबिक, गायक ने 'तलाश' पर बात करते हुए कहा, "यह देखना अद्भुत है कि संगीत का एक टुकड़ा इस तरह की शानदार फिल्म का हिस्सा बनकर कैसे नए आयाम हासिल कर लेता है। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।" उधर नवाजुद्दीन ने कहा, "बुल्लाह की जाना मैं कौन मेरा पसंदीदा गाना है। जब मुझे बताया गया कि हमारी फिल्म का एक गाना रब्बी के पास है तो मैं उत्साहित हो गया और फिर मैंने 'तलाश' सुना, वो बहुत खूबसूरत था।"

गाना

अकेलेपन, तड़प और गहन भावनाओं को दर्शाता है ये गाना

शेरगिल की आवाज में जारी हुआ 'तलाश' अकेलेपन, तड़प और गहन भावनाओं पर आधारित एक भावुक गाना है। यह अपने भावपूर्ण बोल और धुन के साथ ये गाना दर्शकों के दिलों को गहराई से छूने के लिए तैयार है। फिल्म पर बात करें तो 'मैं एक्टर नहीं हूं' मुंबई की संघर्षरत अभिनेत्री मौनी (चित्रांगदा) और रिटायर्ड बैंकर अदनान बेग (नवाजुद्दीन) के बीच अनोखी दोस्ती और अभिनय सीखने के सफर पर आधारित है। यह 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement