अली फजल की सीरीज 'राख' का ट्रेलर जारी, अपहरण और रहस्यों से घिरी है कहानी
क्या है खबर?
अली फजल की आगामी वेब सीरीज 'राख' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित और अनुषा नंदकुमार व संदीप साकेत द्वारा लिखित यह एह रहस्यमयी थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी अपहरण और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सीरीज में सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर जैसे सितारे भी हैं। खबराें के मुताबिक, यह सीरीज दिल्ली के चर्चित गीता और संजय चोपड़ा किडनैपिंग और मर्डर केस (1978) पर आधारित बताई जा रही है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है 'राख' का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत अली से होती है, जो दिल्ली पुलिस अधिकारी SI जयप्रकाश के किरदार में नजर आते हैं। वह घर से लापता हुए 2 बच्चों की जांच-पड़ताल के चलते उनके परिवार से पूछताछ करते हैं। खुद को साबित करने के दबाव में उनकी जद्दोजहत जारी रहती है। जल्द ही कहानी अपहरण और काले गहरे राज की तरफ मुड़ती है। इसका सबूत ट्रेलर में बखूबी दिया गया है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
all truths will be revealed in due time 🕰️#RaakhOnPrime, New Series, June 12@deepak30000 @NegiR @sunandagj @prosit_roy @anusha_nkumar @sandeepsaket83 #AliFazal @iamsonalibendre @EndemolShineIND @BhaDiPa #AamirBashir @therakeshbedi @anshul14chauhan @akashmakhija94… pic.twitter.com/pmhSMEr2NP
— prime video IN (@PrimeVideoIN) June 1, 2026