NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फातिमा सना शेख बनीं आर माधवन की जोड़ीदार, नेटफ्लिक्स पर आएगी अनोखी प्रेम कहानी
    अगली खबर
    फातिमा सना शेख बनीं आर माधवन की जोड़ीदार, नेटफ्लिक्स पर आएगी अनोखी प्रेम कहानी
    फातिमा सना शेख्र अभिनेता आर माधवन से करेंगी रोमांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fatimasanashaikh)

    फातिमा सना शेख बनीं आर माधवन की जोड़ीदार, नेटफ्लिक्स पर आएगी अनोखी प्रेम कहानी

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 11, 2024
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर पिछली बार फिल्म 'बैड न्यूज' लेकर आए थे, जिसमें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    अब खबर है कि वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इससे भी खास बात यह है कि करण ने अपनी इस फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी बनाई है। पहली बार ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।

    आइए जानें और क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं माधवन और फातिमा 

    पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जिसके निर्देशन की कमान करण ने विवेक सोनी को सौंपी है।

    राधिका आनंद और जहान हांडा ने फिल्मी कहानी लिखी है। अक्टूबर के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

    बताया जा रहा है कि फातिमा और माधवन पहली बार साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    कहानी

    कैसी होगी फिल्म?

    यह फिल्म एक लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हालांकि, यह प्रेम कहानी थोड़ा हटके होगी। माधवन फिल्म में एक उम्रदराज आदमी के किरदार में होंगे, वहीं फातिमा एक युवा लड़की की भूमिका में होंगी।

    फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस का नेटफ्लिक्स से गहरा नाता रहा है। इससे पहले करण की 'गिल्टी' से लेकर 'अजीब दास्तांस', 'सर्चिंग फॉर शीला', 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर', 'फैब्युलस लाइव्ज ऑफ बॉलीवुड वाइव्ज' और 'फेम गेम' जैसे कई शो नेटफ्लिक्स पर आ चुके हैं।

    सहयोग

    करण के साथ पहले भी काम कर चुके हैं माधवन और फातिमा

    यह पहला मौका नहीं है, जब माधवन और फातिमा, करण के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले माधवन ने सी शंकरन नायकन की बायोपिक में करण के साथ काम किया है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। यह फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि करण ने आपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म का हीरो भी माधवन को बना दिया है।

    दूसरी ओर फातिमा ने 3 साल पहले करण की एंथोलॉजी फिल्म 'अजीब दास्तांस' में काम किया था।

    आगामी फिल्में

    माधवन और फातिमा की आने वाली फिल्में

    माधवन जहां निर्देशक आदित्य धर की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं, वहीं फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' भी उनके खाते से जुड़ी है। इसके अलावा वह अजय के साथ फिल्म 'शैतान 2' में भी वापसी करने वाले हैं। फिल्म शंकरा भी उनके पास है, जिसमें अक्षय के साथ-साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।

    उधर फातिमा निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और विभु पुरी की फिल्म 'उल जलूल इश्क' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आर माधवन
    फातिमा सना शेख
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    आर माधवन

    'शैतान' का पहले दिन चला बॉक्स ऑफिस पर जादू, कमा लिए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    'द रेलवे मैन' ने रचा इतिहास, बनी नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल भारतीय सीरीज  मनोरंजन
    बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन 'शैतान' की कमाई में जबरदस्त उछाल, जानिए 'आर्टिकल 370' का हाल अजय देवगन
    बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन की 'शैतान' ने पार किया 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  अजय देवगन

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर

    पिता यश को याद कर भावुक हुए करण जौहर, लिखा- उन्होंने प्यार की विरासत छोड़ी  धर्मा प्रोडक्शंस
    करण जौहर की 'किल' ने रिलीज से पहले ही किया कमाल, हुआ हॉलीवुड रीमेक का ऐलान हॉलीवुड फिल्में
    करण जौहर की 'किल' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म लक्ष्य लालवानी
    विक्की कौशल को पसंद आई 'किल', लिखा- दर्शकों को नहीं पता कि क्या आने वाला है  विक्की कौशल

    बॉलीवुड समाचार

    'लैला-मजनू' की शूटिंग के दौरान रातभर रोती थीं तृप्ति डिमरी, जानिए क्या है वजह  तृप्ति डिमरी
    'बागबान' के लिए अमिताभ बच्चन नहीं, ये बड़ा अभिनेता था निर्माताओं की पहली पसंद दिलीप कुमार
    रणबीर कपूर ने खरीदी नई चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत और उनकी गाड़ियों का कलेक्शन  रणबीर कपूर
    शाहरुख खान 'स्त्री 2' के निर्देशक के साथ बनाएंगे फिल्म, होगा नए यूनिवर्स का जन्म शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025