LOADING...
आर माधवन क्यों नहीं देते पत्नी को धोखा? बोले- मैं तो डरपोक मद्रासी मध्यमवर्गीय आदमी हूं
आर माधवन ने बताया पत्नी के प्रति अपनी वफादारी का राज

आर माधवन क्यों नहीं देते पत्नी को धोखा? बोले- मैं तो डरपोक मद्रासी मध्यमवर्गीय आदमी हूं

Jun 07, 2026
09:46 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के मशहूूर अभिनेता आर माधवन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी साफगोई और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे शादी के इतर संबंध और चीटिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। माधवन ने साफतौर पर कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी अपनी पत्नी सरिता को धोखा नहीं दिया है।

वफादारी

वफादारी तो माधवन के खून में है

ईटाइम्स से हालिया बातचीत में माधवन ने कहा, "मुझे लगता है कि वफादार होना हमारे परिवार का एक गुण है। मेरा पूरा परिवार अपने जीवन के अंत तक जमशेदजी टाटा के प्रति इतना वफादार रहा कि हमारे घर में भगवान की तस्वीरों के साथ माला चढ़ी हुई जमशेदजी टाटा की भी एक तस्वीर थी, इसलिए ईमानदारी से कहूं तो वफादार न रहने के लिए मुझे अपनी आदत और स्वभाव से बिल्कुल अलग जाकर कुछ करना होगा।"

खुलासा

माधवन का मजेदार खुलासा

अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं एक डरपोक मद्रासी मध्यमवर्गीय आदमी हूं। भले ही मैं खूबसूरत लड़कियों की तरफ बहुत आकर्षित होता हूं, लेकिन दिन के अंत में मैं इस बात को तवज्जो देता हूं कि घर वापस जाकर अपनी पत्नी को गले लगाऊं, बजाय इसके कि मैं वहां न होने का बहाना बनाऊं।" माधवन ने बताया कि उनके पैसों का हिसाब सरिता संभालती हैं, इसलिए उनके फोन और बैंक अकाउंट्स का एक्सेस हमेशा उनके पास ही रहता है।

Advertisement