NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर दिलजान की मौत, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जताया शोक
    अगली खबर
    सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर दिलजान की मौत, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

    सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर दिलजान की मौत, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 30, 2021
    08:34 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजान अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके चले जाने से पंजाबी कला जगत में शोक की लहर है।

    दिलजान के निधन की खबर ने उनके चाहनेवाले को तोड़ दिया है। प्रशंसक उनके सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। लोग दिलजान की तस्वीर और गाने शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    आइए जानते हैं दिलजान के साथ यह घटना कब और कैसे हुई।

    जानकारी

    अमृतसर से करतारपुर जाते वक्त हुआ हादसा

    दिलजान देर रात अपनी कार से अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी।

    जंडियाला के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया।

    31 वर्षीय गायक को निकट के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    शोक

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दी दिलजान को श्रद्धांजलि

    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, 'आज सड़क हादसे में पंजाब के युवा सिंगर दिलजान के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। इस तरह की युवा जिंदगी को सड़क हादसे में खोना दुखद है। मेरी संवेदनाएं परिवार, दोस्त और प्रशंसकों के साथ हैं।'

    मास्टर सलीम ने लिखा, 'समझ नहीं आ रहा कि कब ये छोटा सा बच्चा जवान हो गया। बहुत अच्छा मुकाम बनाया पंजाबी गायकी में। मुझे धक्का लगा है। परमात्मा दिलजान को अपने चरणों में जगह दे।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए मुख्यमंत्री का ट्वीट

    Shocked at the tragic death of young and promising Punjabi singer Diljaan in a road accident earlier today. It is extremely sad to lose young lives like these on road. My condolences to the family, friends and fans. RIP! pic.twitter.com/ZLxQidrO5P

    — Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 30, 2021

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए मास्टर सलीम का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by mastersaleem786official on March 30, 2021 at 7:27 pm IST

    वर्कफ्रंट

    2 अप्रैल को रिलीज होने वाला था दिलजान का गाना

    दिलजान के गाने काफी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने 'आधा पिंड', 'यारां दी गल', 'शूं करके', 'हर पल', ' फर्स्ट लव', 'मेरा दिल', 'धरती' और 'तेरे शहर' जैसे गाने गाए हैं।

    दिलजान का गीत 'साई के दीवाने' भी काफी चर्चा में रहा था। 'तेरे वरगे 2' नाम का उनका नया गाना 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला था, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थे।

    28 मार्च को इसका टीजर रिलीज हुआ था। दिलजान रियलिटी शो 'सुरक्षेत्र' के रनरअप भी रहे हैं।

    दुखद

    बीते महीने पंजाबी सिंगर सरदूल ने कहा था दुनिया को अलविदा

    पिछले महीने पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन हुआ था। वह 60 साल के थे। पंजाब में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

    सरदूल सिकंदर काफी समय से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और इलाज के दौरान 24 फरवरी को उनका देहांत हो गया था।

    सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 'रोडवेज दी लारी' 1980 के दशक में आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान

    पंजाब

    किसानों के निशाने पर रिलायंस जियो, पंजाब में 1,500 टावरों को नुकसान पहुंचाया अमरिंदर सिंह
    सरकार और किसानों के बीच बातचीत आज, कानून वापस लेने की मांग पर अड़े किसान हरियाणा
    पंजाब: दीवारों पर चिपके मिले मुख्यमंत्री अमरिंदर को मारने की धमकी के पोस्टर, मामला दर्ज अमरिंदर सिंह
    देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप, हजारों पक्षियों की मौत मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025